Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रशासन से दो हाथ करने के लिए बना अवध जर्नलिस्‍ट फ्रंट

जुल्‍म, ज्‍यादती और दुख दर्द में दूसरों का साथ देने वाले मीडिया के लोग खुद इसका शिकार होने लगे हैं. यूपी में अब मीडियाकर्मियों पर मुकदमा भी दर्ज किया जाने लगा है. यूपी का प्रशासन पूरी तरह पत्रकारों को पताडि़त करने में लग गया है. इसी से परेशान होकर सुल्‍तानपुर के पत्रकारों ने अवध जर्नलिस्‍ट फ्रंट बनाकर अपनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है.

जुल्‍म, ज्‍यादती और दुख दर्द में दूसरों का साथ देने वाले मीडिया के लोग खुद इसका शिकार होने लगे हैं. यूपी में अब मीडियाकर्मियों पर मुकदमा भी दर्ज किया जाने लगा है. यूपी का प्रशासन पूरी तरह पत्रकारों को पताडि़त करने में लग गया है. इसी से परेशान होकर सुल्‍तानपुर के पत्रकारों ने अवध जर्नलिस्‍ट फ्रंट बनाकर अपनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है.

सुल्‍तानपुर में इसके पहले भी कई मीडिया संगठनों को खड़ाकर पत्रकारों की लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ पत्रकार अफजाल अहमद, डा. डीसी मिश्र ने एक बार फिर नई अलख जगाते हुए अवध जर्नलिस्ट फ्रंट की नींव रखी है. फ्रंट मुख्य रुप से प्रशासन के सौतेले रवैये, खासकर खबरों के प्रकाशन पर प्रशासन की खुलने वाली कलई के बाद पत्रकारों को प्रताड़ित करने की गरज से फर्जी मुकदमें में फंसाने एवं बहुचर्चित समाचार पत्रों के अलावा छोटे, मझोले एवं साप्ताहिक समाचार पत्रों के साथ विज्ञापन देने में बरते जाने वाले सौतेले व्यवहार के खिलाफ लड़ाई उद्देश्‍य को लेकर बनाया गया है.

फ्रंट के संरक्षक मण्डल में अफजाल अहमद, डा. डीसी मिश्र, आमिल सिद्दीकी एवं डा. बंशराज तिवारी को जगह दी गई है. वहीं मुख्य कार्यकारिणी में फरीद अहमद अर्शी को अध्यक्ष, आसिफ बेग को उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र मिश्र को महामंत्री एवं इम्तियाज रिजवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है. जल्द ही फ्रंट की कार्यकारिणी को विस्तार दिये जाने की बात कही गई है. इससे महसूस होने लगा है कि जिले के पत्रकार जल्द ही अपने वजूद को बरकारार रख पूरी गति से कार्य क्षेत्र में आगे आएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anil

    March 14, 2011 at 3:26 pm

    ye sangthan bahut age jay meri kamna hai

  2. asghar

    March 14, 2011 at 3:29 pm

    u.p me filhall patrkaro k saath jis parkar ka salook ho raha hai ayse vipaat k samay me ek frount k madhyam se larayee larne ka awadh front ka ye kadam kafi srahniya hai

  3. shyamlal

    March 14, 2011 at 6:46 pm

    [b][b][u][s][url][img][quote][/quote][/img][/url][/s][/u][/b]:)[/b]

  4. shravan shukla

    March 15, 2011 at 8:38 am

    nice work..ek saathi to mila…awaaj uthane wala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...