जुल्म, ज्यादती और दुख दर्द में दूसरों का साथ देने वाले मीडिया के लोग खुद इसका शिकार होने लगे हैं. यूपी में अब मीडियाकर्मियों पर मुकदमा भी दर्ज किया जाने लगा है. यूपी का प्रशासन पूरी तरह पत्रकारों को पताडि़त करने में लग गया है. इसी से परेशान होकर सुल्तानपुर के पत्रकारों ने अवध जर्नलिस्ट फ्रंट बनाकर अपनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है.
सुल्तानपुर में इसके पहले भी कई मीडिया संगठनों को खड़ाकर पत्रकारों की लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ पत्रकार अफजाल अहमद, डा. डीसी मिश्र ने एक बार फिर नई अलख जगाते हुए अवध जर्नलिस्ट फ्रंट की नींव रखी है. फ्रंट मुख्य रुप से प्रशासन के सौतेले रवैये, खासकर खबरों के प्रकाशन पर प्रशासन की खुलने वाली कलई के बाद पत्रकारों को प्रताड़ित करने की गरज से फर्जी मुकदमें में फंसाने एवं बहुचर्चित समाचार पत्रों के अलावा छोटे, मझोले एवं साप्ताहिक समाचार पत्रों के साथ विज्ञापन देने में बरते जाने वाले सौतेले व्यवहार के खिलाफ लड़ाई उद्देश्य को लेकर बनाया गया है.
फ्रंट के संरक्षक मण्डल में अफजाल अहमद, डा. डीसी मिश्र, आमिल सिद्दीकी एवं डा. बंशराज तिवारी को जगह दी गई है. वहीं मुख्य कार्यकारिणी में फरीद अहमद अर्शी को अध्यक्ष, आसिफ बेग को उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र मिश्र को महामंत्री एवं इम्तियाज रिजवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है. जल्द ही फ्रंट की कार्यकारिणी को विस्तार दिये जाने की बात कही गई है. इससे महसूस होने लगा है कि जिले के पत्रकार जल्द ही अपने वजूद को बरकारार रख पूरी गति से कार्य क्षेत्र में आगे आएंगे.












anil
March 14, 2011 at 3:26 pm
ye sangthan bahut age jay meri kamna hai
asghar
March 14, 2011 at 3:29 pm
u.p me filhall patrkaro k saath jis parkar ka salook ho raha hai ayse vipaat k samay me ek frount k madhyam se larayee larne ka awadh front ka ye kadam kafi srahniya hai
shyamlal
March 14, 2011 at 6:46 pm
[b][b][u][s][url][img][quote][/quote][/img][/url][/s][/u][/b]:)[/b]
shravan shukla
March 15, 2011 at 8:38 am
nice work..ek saathi to mila…awaaj uthane wala