Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

माया की छाया : ग्रामीणों को भगाया, गांव को फिल्‍मी सेट बनाया

: स्‍वस्‍थ्‍य मरीजों को अस्‍पताल में भर्ती कराया : बलरामपुर जनपद में नेपाल सीमा पर बसे खरदौरी गांव के करीब 300 बाशिंदे सूबे की मुखिया मायावती के दौरे के दिन अपने घरों से आधी रात को उठा लिए गए। गांव से 2 किमी दूर जरवा के जंगलों में खरदौरी गांव के गरीब गुरबे बंद कर दिए गए। तकीद कर दी गयी कि 11 फरवरी की रात से पहले जंगल न छोड़ना जब तक बहन कुमारी मायावती का उड़न खटोला उड़ जाए।

: स्‍वस्‍थ्‍य मरीजों को अस्‍पताल में भर्ती कराया : बलरामपुर जनपद में नेपाल सीमा पर बसे खरदौरी गांव के करीब 300 बाशिंदे सूबे की मुखिया मायावती के दौरे के दिन अपने घरों से आधी रात को उठा लिए गए। गांव से 2 किमी दूर जरवा के जंगलों में खरदौरी गांव के गरीब गुरबे बंद कर दिए गए। तकीद कर दी गयी कि 11 फरवरी की रात से पहले जंगल न छोड़ना जब तक बहन कुमारी मायावती का उड़न खटोला उड़ जाए।

खरदौरी गांव को आबाद किया ग्राम प्रधान के चंद गुरगों और दिहाड़ी पर लाए गए 72 मजदूरों ने। मजदूरों को चार घंटे की कोचिंग दी गयी क्या बोलना है इसके लिए। बहन जी के दौरे पर गांव के संतुष्ट जनों की भूमिका निबाहने के लिए दिहाड़ी मजदूरों को 175 रूपये और छह लड्डू का एक पैकेट दिया गया।

इसी बलरामपुर जिले के तहसील तुलसीपुर के अस्पताल में भर्ती मरीजों को बहनजी के दौरे के दिन जबरन अस्पताल से बाहर कर दिया गया। मरीज के नाम पर अस्पताल में आस पास के गांवों से 100 रूपये और दो सेब देकर 75 स्वस्थ आदमी भरती किए गए। भरती के लिए आदमी लेने गए अस्पताल के कर्मचारी ओंकार सिंह ने अपनी ससुराल अर्जुनपुर के लोगों को इसी बहाने उपकृत किया। ओंकार सिंह ने लोगों को जुटाने वालों के लिए शाम को दौरा निबट जाने के बाद अंगूर की बेटी का इंतजाम किया।

शहर में दुकाने बंद करा दी गयीं। अपने मुखिया को टीवी से इतर रूबरू देखने की ख्वाहिश रखने वालों पर लाठी चली। गरीब मुसलमानों के मुहल्ले अलीजानपुरवा में सरकारी अमले ने बीड़ी और पान मसाले की पुड़िया बांट लोगों को घर में टीवी देखने की सलाह दी। बहराइच जिले में बाकायदा लेखपालों और शिक्षामित्रों को मायावती के दौरे से पहले दो दिन लगातार विकास भवन बुलाकर कोचिंग दी गयी। उन्हें थाना दिवस के फरियादियों का रोल करना था। एक शिक्षामित्र के विरोध करने पर बरसों पुराना गांव के एक विवाद का मामला उठाकर उसे हवालात में ठूंस दिया गया।

दौरे के बाद इन दोनो जिलों में पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने पत्रकारों को दावत पर बुलाया। बहन जी के दौरे में तवज्जो न देने पर माफी मांगी। सब ठीक से निपट जाने पर साथियों के साथ पत्रकारों को बधाई दी। ओंकार सिंह सरीखे कमर्ठ लोगों की पीठ ठोंकी। बलरामपुर में टेंगन मछली तो बहराइच में पठिया के गोश्त की दावत उड़ायी।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. deepak, gorakhpur

    February 22, 2011 at 5:51 am

    ha ha ha…………. Gazab Yaar…….. Bahut sahi likha hai bhai…… yehi haal kamo bes us har jagah ka hai jahan Bahan ji ka daura laga………. mulyam ji kahte hain ki Bahan ji sara din TV dekhti hain to kya unko channelo par chalte unke dauron ki hakikat nahi dikhti…………

  2. shashi shekhar

    February 21, 2011 at 4:34 pm

    is desh me system naam ki cheej hai ki nhi

  3. dhananjay singh

    March 18, 2011 at 6:43 am

    maya raj ko khatm kar dena chahiye kyo ki ak din ke dure se 10 karor bahane parte hai aise cm janta ko kyo chahiye jo apne me byast rahe kisi ka dhyan n de sake

  4. dhananjay singh

    March 18, 2011 at 6:43 am

    maya raj ko khatm kar dena chahiye kyo ki ak din ke dure se 10 karor bahane parte hai aise cm janta ko kyo chahiye jo apne me byast rahe kisi ka dhyan n de sake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...