न्यूज एजेंसी आईएएनएस, नोएडा के कंसलटेंट एडिटर रमण कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी अमर उजाला, नोएडा के साथ शुरू की है. रमण अमर उजाला में एडिट पेज टीम के सदस्य होंगे. उन्हें सीनियर सब बनाया गया है.
आईएएनएस से पहले रमण हमार टीवी में प्रोग्राम प्रोड्यूसर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समयांतर मैगजीन के साथ की थी. इसके बाद वे कई वर्षों तक राजकमल प्रकाशन से जुड़े रहे. रमण ने कई किताबों का संपादन भी किया है. रमण हिन्दी और मैथिली भाषा के कवि हैं. उनकी हिन्दी कविता संग्रह ‘बाघ दूहने की कला’ प्रकाशित हो चुकी है.
हिन्दुस्तान, नोएडा में कार्यरत भोला पांडेय का तबादला पलवल कर दिया गया है. उन्हें प्रमोशन देकर कॉपी एडिटर कम रिपोर्टर बनाया गया है. भोला पलवल में हिन्दुस्तान की नए खुलने वाले कार्यालय के इंचार्ज होंगे. भोला दो साल पहले हिन्दुस्तान, नोएडा के हिस्सा बने थे. भोला ने अपने करियर की शुरुआत जनमोर्चा, इलाहाबाद से की थी. इसके बाद वे इशान टाइम्स एवं सहारा के साथ भी नोएडा में जुड़े रहे.












yogesh tripathi yogi
September 13, 2010 at 2:11 pm
raman ji aur bhola ji ko bhadhi ho………………………
anurag mishra
September 13, 2010 at 6:38 pm
bhola bhai sahab mubarak ho…….noida chorne k baad .aapka number kho jaane k kaaran contact hi nahi ho saka ………time mile to mujhe [email protected] par apna number mail kare…………
kunwar chandra p.singh
September 14, 2010 at 3:06 pm
raman ji ab jakar aap sahi jagah pahuch chuke hai… apko nai pari shuru karne ke dhero badhai…………kunwar:D:D:D:D:D:D