Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

राडिया के पास पत्रकारों की अश्लील रिकार्डिंग!

: पाकिस्तानी नागरिक के खाते से आया पैसा : पत्रकारों और नेताओं को जो विदेश यात्राएं करवाई गईं और उपहारों के अलावा जो देह सुख दिलवाए गए उनकी वीडियो फिल्में भी नीरा राडिया के पास होने की खबर है। इससे यह महारथी तो निपटेंगे ही, लेकिन नीरा राडिया भी अश्लील रिकॉर्डिंग के घेरे में आ जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुसार नीरा राडिया बहुत सारी युवतियों और बदनाम कहे जाने वाले ठिकानों पर भी अपना नेटवर्क रखती थी और इन युवतियों में से कुछ तो देह व्यापार के तहत गिरफ्तार भी हो चुकी हैं।

: पाकिस्तानी नागरिक के खाते से आया पैसा : पत्रकारों और नेताओं को जो विदेश यात्राएं करवाई गईं और उपहारों के अलावा जो देह सुख दिलवाए गए उनकी वीडियो फिल्में भी नीरा राडिया के पास होने की खबर है। इससे यह महारथी तो निपटेंगे ही, लेकिन नीरा राडिया भी अश्लील रिकॉर्डिंग के घेरे में आ जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुसार नीरा राडिया बहुत सारी युवतियों और बदनाम कहे जाने वाले ठिकानों पर भी अपना नेटवर्क रखती थी और इन युवतियों में से कुछ तो देह व्यापार के तहत गिरफ्तार भी हो चुकी हैं।

इनके संपर्क में नीरा राडिया की कृपा से जो-जो राजनीतिक और आधिकारिक महारथी आए उन सबकी सूची तैयार है। इसमें पत्रकार सिर्फ 16 हैं जबकि मंत्री, विधायक और सांसद 100 से ज्यादा हैं। बड़े और मझौले सरकारी अधिकारियों की संख्या 200 से ज्यादा है। नीरा राडिया की प्रतिभा माननी पड़ेगी कि उन्होंने अपने धंधे में इतने बड़े नेटवर्क को संभाला भी और इस्तेमाल भी जम कर किया। दरअसल अब तो लगता है कि जनसंपर्क जैसे नीरा राडिया का पार्ट टाइम धंधा था और गुप्तचर ब्यूरो के रिपोर्ट में यह सवाल भी किया गया है कि किस पूंजी निवेश के आधार पर नीरा राडिया को 300 करोड़ रुपए का कारोबार खड़ा करने में मदद मिल गई।

वैसे भी नीरा राडिया ने जो सौदे किए या करवाए हैं उन कंपनियों की जांच की गई तो उनके बैंक खाते और दानदाता दुनिया के बीस  देशों में निकले। इनमें से संयुक्त अरब अमीरात के एक पाकिस्तानी नागरिक के खाते से भी पैसा आया है और भारत की एक प्रस्तावित मोबाइल कंपनी में लगा है। नीरा राडिया पर सरकार ने अब तो शपथ पत्र दे कर वित्त मंत्री के हवाले से कहलवाया है कि नीरा राडिया विदेशी जासूसी कंपनियों की एजेंट हैं और उनकी हरकतों से भारत की स्वायत्तता और गोपनीय जानकारियों के सार्वजनिक हो जाने के बाद सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। और तो और, फोन टेप करने वाले आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुप्चतर ब्यूरो को भी नीरा राडिया की हरकतों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा था। जब नजर रखी गई तो जो रिपोर्ट बनी वह बहुत खतरनाक साबित हुई है।

इस समाचार का प्रकाशन हिंदी दैनिक 1857, नागपुर में हो चुका है. वहीं से इसे साभार लेकर यहां प्रकाशित कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. madhup

    December 14, 2010 at 10:43 am

    dekha aapne..patrkaaon se kitne feesdi jyada bhrust hai dusre log….patkaar to sirf 16 hi hai…saikdo ki taadaad to netaaon aur adhikaariyon ki hai..ab to patrkaaron ko baksho…

  2. vineet kumar (9936809770)

    December 14, 2010 at 10:48 am

    yah to bangai bhar hai. abhi bouth se raaj faash hona baki hai.Is mamala main kayi repotero ka nam aana wala hai…….;)

  3. कमल शर्मा

    December 14, 2010 at 11:00 am

    गहराई से जांच हुई तो कई राज खुलेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर यह लगता है कि राडिया तन, मन और धन तीनों का जमकर उपयोग कर रही थी और इस सुखों को लूटने के लिए सारे लोग होड़ में थे।

  4. hariom dwivedi

    December 14, 2010 at 11:20 am

    dekhte hain etne maharathiyon ke hone se sarkar aur prashashan kya karta hai, mujhe lagta hai har baar ki tarah ye case bhi file me hi chala jayega aur ham log kisi naye ghotale (shayad jiska ham entzar kar rahe hain) par bahas karenge………

  5. Neeraj Bhushan

    December 14, 2010 at 2:02 pm

    I am eagerly waiting to READ the list of THE 17 JOURNALISTS. I am afraid if some are from PTI.

  6. govind goyal sriganganagar

    December 14, 2010 at 3:35 pm

    narayan narayan

  7. vipin

    December 15, 2010 at 5:25 pm

    it is quite unbelievable about the PR of nira radia. the case should be investigating and those who are involved should be punished. but at last the common people will suffer by all this scandles

  8. hari mohan

    December 16, 2010 at 1:25 pm

    भैया हमें तो बहुत काम की लगती है ये नीरा राडिया साक्षात लक्ष्‍मी का अवतार है ये देवी
    जब पूरा देश बिकाउ है तो इसमें राडिया की क्‍या गलती है
    मेरी नजर में राडिया आदर्श है जिससे सबको प्रेरणा लेनी चाहिये

  9. mustkeem khan

    January 24, 2011 at 7:01 am

    sarkar ko is baat ka khyal rakhna cahiye ki hindustan mai tammam community hai or sabhi ko baraber ka hak milna cahiye …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...