Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

लखीसराय में तीन पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा

: सहारा समय के रिपोर्टर को बनाया गया निशाना : बिहार के लखीसराय जिले में समाचार कवर करने गए तीन चैनल के पत्रकारों को एक गांव के लोगों  ने बंधक बनाकर पीटा. सहारा के पत्रकार को इतना ज्‍यादा पीटा कि वो अधमरा हो गया है. इससे मीडियाकर्मी में रोष है. घटना की प्राथमिकी अभी दर्ज नहीं कराई गई है.

: सहारा समय के रिपोर्टर को बनाया गया निशाना : बिहार के लखीसराय जिले में समाचार कवर करने गए तीन चैनल के पत्रकारों को एक गांव के लोगों  ने बंधक बनाकर पीटा. सहारा के पत्रकार को इतना ज्‍यादा पीटा कि वो अधमरा हो गया है. इससे मीडियाकर्मी में रोष है. घटना की प्राथमिकी अभी दर्ज नहीं कराई गई है.

लखीसराय जिले के एजैनी पंचायत के नरसिंधौली गांव में वर्तमान मुखिया द्वारा हैंडपम्‍प व सोलर लाइट देकर वोटरों को लुभाने की सूचना पत्रकारों को मिली थी. इस खबर को कवर करने के लिए सहारा समय के नरेंद्र कुमार, देश लाइव के संजीव कुमार और मौर्य टीवी के राकेश कुमार नरसिंधौली गांव गए थे. जब वे इस खबर को कवर करके वापस लौट रहे थे, तभी टालशरमा गांव के पास पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने हमला बोल दिया.

नरेंद्र

पत्रकारों के साथ जमकर मारपीट की गई. सहारा समय के पत्रकार नरेंद्र को सबसे ज्‍यादा निशाना बनाया गया. इसके बाद भी बदमाशों का मन नहीं भरा तो वो तीनों पत्रकारों को एक बगीचे में बंधक बनाए रहे और पीटते रहे. नरेंद्र कुमार को काफी चोटें आई हैं. लगभग चार घंटे तक बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने दूसरे लोगों को समझाने के बाद किसी तरह छोड़ा.

घटना के शिकार हुए देशलाइव के पत्रकार संजीव कुमार ने बताया कि हमला करने वालों में टालशरमा गांव के निवासी पप्‍पू सिंह, मदन सिंह, मोहन सिंह, सुधांशु सिंह एवं रमेश सिंह शामिल हैं. हालांकि अभी तक इस घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई. इस हमले की सूचना के बाद से लखीसराय के मीडियाकर्मियों में गुस्‍सा है. सभी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. घायल पत्रकार नरेंद्र का उपचार कराया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ्मदन कुमार तिवारी

    March 17, 2011 at 2:43 pm

    घटना की प्राथमिकी दर्ज नही करवाना शक तो पैदा करता है । वैसे भी प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के पत्रकार आजकल पत्रकारिता कम और दलाली तथा कमीशनखोरी ज्यादा करते हैं।

  2. javed

    March 17, 2011 at 11:28 am

    ya bahoot dukh ki bat hai ki repotar ki mar padi .aur ya sahi bhai hai ki repotar ki dhoos dekhanay walay logo k hoslay past hojay . ham ya jantay hain ki kisi ko itna na satao ki tumhare pungi baj jay.phaly socho pher karo.

  3. 123

    March 17, 2011 at 8:17 am

    yat patarkar k nam par dalali karne aur hissa mangne to nahi gye the eski v janch honi chahiye….
    koe yun hi kisi patrakar ko nahi pit sakta..
    aur karo sarkar ki chaplushi…

  4. vijay singh

    March 18, 2011 at 4:15 am

    lakhisrai me hui patrakr ke ath marpeet se bareilly media me rosh hai

    vijay singh (journalist)
    bareilly media club ]

  5. mukesh kumar

    June 9, 2011 at 6:46 pm

    ये तो बहुत दुखद घटना है की पत्रकारो को मर पारी है पर जाचं दोनों और से होनी चाहीए . की ये पत्रकार कही कमीशन मांगने तो नहीं गऐ थे
    गावों के लोग तो पत्रकार का बहुत इज्जत करते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...