दैनिक जागरण, चित्रकुट को अपनी सेवाएं दे रहे संदीप रिछारिया को प्रमोशन दिया गया है. जागरण प्रबंधन ने संदीप को स्टाफर बनाते हुए उन्हें रायबरेली का ब्यूरो इंचार्ज बना दिया है. ये पिछले चार सालों से जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे. संदीप को पानी पर लेखन के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है. जागरण आने से पहले संदीप हिंदुस्तान, अमर उजाला, जनसत्ता समेत कई अन्य अखबारों के साथ भी जुड़े रहे थे.
ईटीवी से सुशांत सुयश ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर बुलेटिन प्रोड्यूसर थे. वे ईटीवी से लगभग आठ सालों से जुड़े हुए थे. वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.











