: मीटिंग में भाग लेने चंडीगढ़ जा रहे थे : पंजाब में एक सड़क हादसे में टाइम्स ऑफ इंडिया के एक फोटो जर्नलिस्ट की मौत हो गई. अखबार के तीन करेस्पांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए. चारो लुधियाना से अखबार की मीटिंग में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ आ रहे थे. उनकी मारुति जेन कार ट्रक से टकरा गई. हादसा नेशनल हाइवे 95 पर हुआ.
लुधियाना में पोस्टेड टाइम्स ऑफ इंडिया के फोटो जर्नलिस्ट आदित्य जेटली (27 वर्ष), करेंस्पांडेंट नवीन कालिया (27 वर्ष), वेकांत (30 वर्ष) तथा संदीप दुआ (27 वर्ष) अखबार की मीटिंग में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ आ रहे थे. खरार-लुधियाना मार्ग पर खानपुर के पास इनकी मारुति जेन कार की टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई. इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूचना के बाद पुलिस चारों को तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गई. इलाज के दौरान आदित्य जेटली की मौत हो गई. जबकि तीनों करेस्पांडेंट जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. संदीप दुआ को उनके परिजनों के आग्रह पर पीजीआई से लुधियाना भेज दिया गया है. उनका वहीं इलाज चल रहा है.
मृत फोटो जर्नलिस्ट आदित्य लुधियाना के शिमलापुरी का निवासी था. वह टाइम्स ऑफ इंडिया का स्टाफ फोटोग्राफर था. आदित्य के पिता अश्वनी जेटली भी पत्रकार हैं तथा डेली अजीत, लुधियाना के ब्यूरोचीफ हैं. आदित्य के आकस्मिक निधन से पूरे लुधियाना के पत्रकारों में शोक की लहर है.












MANOJ NAYYAR
March 7, 2011 at 2:46 am
SO SAD.