Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार न्यूज पर कब्जे के लिए स्टार समूह और आनंद बाजार पत्रिका में जंग

मुंबई : वे पहले चुपके से आए. धीमे-धीमे छाए. और फिर पूरी तरह कब्जा गए. विदेशी ऐसा ही करते रहे हैं भारत के साथ. वो चाहे शक-हूण हों या मुगल हों या अंग्रेज रहे हों. कब्जाने का दौर अब भी जारी है, बस, फार्मेट बदल गया है. नई गुलामी की व्यवस्था इस दौर में कारपोरेट कंपनियों के माध्यम से हो रही है. ध्यान से पढ़िए-देखिए. वो दौर शुरू हो चुका है. स्टार न्यूज ताजा उदाहरण है.

मुंबई : वे पहले चुपके से आए. धीमे-धीमे छाए. और फिर पूरी तरह कब्जा गए. विदेशी ऐसा ही करते रहे हैं भारत के साथ. वो चाहे शक-हूण हों या मुगल हों या अंग्रेज रहे हों. कब्जाने का दौर अब भी जारी है, बस, फार्मेट बदल गया है. नई गुलामी की व्यवस्था इस दौर में कारपोरेट कंपनियों के माध्यम से हो रही है. ध्यान से पढ़िए-देखिए. वो दौर शुरू हो चुका है. स्टार न्यूज ताजा उदाहरण है.

इस चैनल को साझे में दो कंपनियां चलाती हैं, एक भारत की कंपनी आनंद बाजार पत्रिका और दूसरी विदेशी कंपनी स्टार, जो रुपर्ट मर्डोक की है. लड़ाई इस बात को लेकर है कि स्टार न्यूज के कंटेंट को कौन कंपनी तय करेगी. दोनों कंपनियों एक दूसरे से अपना हिस्सा बेचने को कह रही हैं. मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक को चाहते हैं कि स्टार न्यूज पर उनका पूरा कब्जा हो. आइए, अब आपको पूरी खबर बता दें. करीब 8 साल तक समाचार चैनल के क्षेत्र में काम करने के बाद स्टार समूह और आनंद बाज़ार पत्रिका (एबीपी) टीवी के रिश्तों में खटास आने की असली वजह आपको बताते हैं.

स्टार न्यूज (हिंदी), स्टार आनंद (बांग्ला) और स्टार माझा (मराठी) नाम से तीन लोकप्रिय समाचार चैनलों का प्रसारण करने वाली मीडिया कंटेंट ऐंड कम्युनिकेशंस सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमसीसीएस) में आनंद बाज़ार पत्रिका की 74 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सेदारी स्टार इंडिया के पास है. घटनाक्रम के जानकारों का कहना है कि दोनों कंपनियों के बीच कुछ समय से अंदरखाने विवाद चल रहा था, जो अब खुलकर सामने आ गया है. सूत्रों का कहना है कि संपादकीय नियंत्रण को लेकर पहले से ही विवाद था और अब परिचालन और प्रबंधन को लेकर भी मतभेद सामने आए हैं. इससे संयुक्त उद्यम के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं. एक सूत्र ने बताया कि स्टार और आनंद बाज़ार पत्रिका, दोनों ने एक-दूसरे की हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों कंपनियां नए साझेदार की तलाश भी कर रही हैं.

हाल में मुंबई में हुई एमसीसीएस की बोर्ड बैठक में दोनों कंपनियों के बीच विवाद खुलकर सामने आया, जो संयुक्त उद्यम के भविष्य को लेकर भी सवाल खड़ा करता है. इस बारे में जानकारी के लिए स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ उदय शंकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह संयुक्त उद्यम कंपनी का मसला है, जिन पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा. वहीं आनंद बाज़ार पत्रिका प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ दीपांकर दास पुरकायस्थ ने संयुक्त उद्यम में किसी तरह के मतभेद से इनकार कर दियाय स्टार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विवाद कोई नया नहीं है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि स्टार किसी अन्य भारतीय मीडिया कंपनी के साथ जाएगी. (इनपुट- बिजनेस स्टैंडर्ड में प्रकाशित एक रिपोर्ट से)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. daideepya

    July 24, 2011 at 12:46 pm

    CNN IBN news network owns companies in the tax haven Mauritius. Company names are IBN18 BROADCAST MAURITIUS LIMITED and IBN18 MAURITIUS LIMITED . Why would a news channel open shell companies in tax havens?? Is it for payment of paid news???

    IBN18 (MAURITIUS) LIMITED :: Mauritius Company Filing #C086526 Entity Type Private Domestic Company Limited by Shares

    IBN18 BROADCAST MAURITIUS LIMITED:: Mauritius Company Filing #C095142 Entity Type Private Domestic Company Limited by Shares

    Read this along with its vicious reporting of Baba Ramdev’s movement against black money and tax havens. IBN says Baba Ramdev has lot to answer, actually its IBN who should answer the people of India of its activities in Mauritius.

    Spread the word and expose the media mafia undermining the fight against corruption

    Jai Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...