Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हत्यारा है सुभारती वाला डा. अतुल कृष्ण : सीबीआई

आखिरकार सुभारती ग्रुप के सर्वेसर्वा और दैनिक प्रभात अखबार के मालिक डा. अतुल कृष्ण फंस ही गए. सुभारती के एकाउंटेंट निर्मल शर्मा की हत्या में सीबीआई जांच पूरी हो गई है और सीबीआई ने हत्या के लिए जिम्मेदार डा. अतुल कृष्ण समेत कइयों को माना है. कुल छह के खिलाफ गाजियाबाद की अदालत में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है. इन छह में डा. अतुल के अलावा तेजवीर, कुलदीप, मुकेश, कुसुम व इरफान शामिल हैं. इनके खिलाफ 302 और 120 (बी) का मामला बनाया गया है. फिलहाल डा. अतुल कोर्ट आदेश के कारण गिरफ्तारी से बचे हुए हैं. हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने अतुल से कई बार लंबी पूछताछ की थी.

आखिरकार सुभारती ग्रुप के सर्वेसर्वा और दैनिक प्रभात अखबार के मालिक डा. अतुल कृष्ण फंस ही गए. सुभारती के एकाउंटेंट निर्मल शर्मा की हत्या में सीबीआई जांच पूरी हो गई है और सीबीआई ने हत्या के लिए जिम्मेदार डा. अतुल कृष्ण समेत कइयों को माना है. कुल छह के खिलाफ गाजियाबाद की अदालत में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है. इन छह में डा. अतुल के अलावा तेजवीर, कुलदीप, मुकेश, कुसुम व इरफान शामिल हैं. इनके खिलाफ 302 और 120 (बी) का मामला बनाया गया है. फिलहाल डा. अतुल कोर्ट आदेश के कारण गिरफ्तारी से बचे हुए हैं. हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने अतुल से कई बार लंबी पूछताछ की थी.

निर्मल शर्मा हत्याकांड मेरठ के हाईप्रोफाइल हत्याकांडों में से एक है. मेरठ के थाना सदर क्षेत्र में 14 जून 2006 को निर्मल शर्मा की हत्या की गई थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में रिट याचिका को स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. सीबीआई ने इस मामले की विवेचना पिछले दिनों पूरी कर ली थी. जांच सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच के विवेचनाधिकारी हरि सिंह ने की. उन्होंने रिपोर्ट एसपी घनश्याम को सौंप दी. अब कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी गई है.

वर्ष 2006 में डा. अतुल कृष्ण और उनके पार्टनर हरिओम आनंद के बीच सुभारती में मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हुआ था तो एकाउंटेंट निर्मल शर्मा ने खुलकर हरिओम आनंद का साथ दिया. इसी झगड़े के दौरान निर्मल की हत्या हो गई. बाद में डा. अतुल और हरिओम ने कुछ मध्यस्थों की मौजूदगी में आमने-सामने बैठकर झगड़ा सुलझा लिया और अपने-अपने हिस्से का बंटवारा कर लिया लेकिन इन दोनों के झगड़े में एक निर्दोष की जान चली गई. हरिओम आनंद ने निर्मल की हत्या को भी मुद्दा बनाया और इस हत्या का आरोप डा. अतुल पर लगाया था. पहले पुलिस जांच हुई, फिर सीबीसीआईडी और बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया. निर्मल ने मौत से पहले ही आशंका जता दी थी कि उनकी जान को डा. अतुल कृष्ण से खतरा है. देखना है कि डा. अतुल कृष्ण जेल कब पहुंचते हैं.

वैसे, अब लगने लगा है कि डा. अतुल कृष्ण को उनके कर्मों का फल मिलने लगा. पिछले दिनों सुभारती ग्रुप पर छापे पड़े थे. आयकर विभाग की टीम ने सुभारती व अतुल के दर्जनों ठिकानों पर छापा मारा था. बताते हैं कि सुभारती के एक गुमनाम खाते में आयकर विभाग को 5.48 करोड़ रुपये मिले थी, जिसे सीज कर दिया गया. सुभारती मेडिकल कालेज से जुड़ी लवली के घर से बरामद कंप्यूटर व लैपटॉप से सुभारती ट्रस्ट व उससे जुड़े राज खुलने लगे. सुभारती परिसर स्थित ओरिएंटल बैंक में रोजबेरी नाम से एक गुमनाम खाता आयकर विभाग को मिला. इसे सीज कर दिया गया.

जांच में पता चला कि लवली के पति विवेक माहेश्वरी और सरधना के एक डाक्टर डा. एसडी खान इस खाते का संचालन करते थे. डा. खान ट्रस्ट से जुड़े हैं. इस खाते से साल भर में करोड़ों का लेन-देन होता है. दस साल पहले लवली लोकप्रिय अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी. उसके पति विवेक माहेश्वरी की सीमेंट की एजेंसी है. आयकर रिटर्न के हिसाब से उन पर छापे दौरान 2.38 करोड़ की संपत्ति अधिक मिली थी. इस मामले की जांच चल रही है. आयकर जांच भले अधूरी हो लेकिन निर्मल हत्याकांड की जांच पूरी हो जाने के कारण अब डा. अतुल कृष्ण पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kumardeep

    January 3, 2011 at 7:24 am

    kahawat hai ki……….kisi ghuth ko so bar kahane se wo kuchh palo ko such sa lagane lagata hai…..but wo ghuth…to ghuth hi rahata hai….aur der se hi sahi usaka such samane ata jarur hai….yahi bat dr atul per bhi lagu hoti hai…kuchh sthaniya sirfire logo aur tthakathit ptrakaro ke gathjor se bana chand logo ka group jinhe dr atul mai khamiya hi dikhai deti hai kyoki dr atul se unke nihit swarth pure nahi ho pa rahe……un logo ko nahi dikhai deta…………garib aur nirbal varg chahe wo kisi bhi jati ka ho , ke liye west u p mai pahali bar sarkari hospitals se bhi kam keemato mai behter suvidhae ilaj ki dena ,…….ashay vradho ke liye vradhasram niswarth bhav se chalana…………samaj se bahiskrat aur ashay bachcho ke liye karn ashram chalana…………andruni areas mai prathmik siksha ki pahal karana……..aur bhi na jane kitane prakalp..jo meri jankari mai nahi hai…….niswarth aur nischhal bhav se ek sath ek sanstha dr atul ke alawa….jo chala raha ho……ek bhi nam……dusara samane nahi ata……..aisa vyakti,,,,jo serdiyo mai der rat ko bus station per uterker waha sone wale logo ki thand ko itani siddat se feel karata ho ki…thithurti thand mai apne kapde utarker unlogo ke beech bant deta ho……….aur dr atul anya logo ki tarah aisa sab karte hue koi media wale ya koi kamera wale ko sath nahi rakhate,,any logo ki tarah….aise vyakti ke prti kuchh bhi soch banane se pahale………..100 bar sochana chahiye….only isliye ki galat sochker kahi ham koi pap to nahi karane ja rahe hai. ek sher dr atul per yaha fit bathta sa lag raha hai……….IS BASTI MAI KUCHH LOG HAMASE YU HI KHAFA HAI / KI HER EK SE APNI TABIYAT NAHI LAGATI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...