हिंदुस्तान ग्रुप ने आज से एक नया हिंदी रोजगार समाचार पत्र ‘हिंदुस्तान जॉब्स’ की शुरुआत की है. यह टैबलाइड साइज का साप्ताहिक अखबार प्रत्येक रविवार को प्रकाशित होगा. इसे युवाओं को लक्ष्य करते हुए बाजार में उतारा गया है. हिंदुस्तान के इस नए अखबार की कीमत रखी गई है 7रुपये. 32 पेज के इस अखबार में देशभर के सरकारी, गैर-सरकारी नौकरियों की जानकारी उपलबध होगी.
आज हिंदुस्तान के लखनऊ, रांची, पटना समेत कई एडिशनों में पहले पेज पर इस नए अखबार का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. इस नए अखबार के बारे में हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर का एक लेख भी ‘अब अवसर खुद आएंगे आप के द्वार’ शीर्षक से लेख भी प्रकाशित हुआ है. विज्ञापन में नए अखबार और भावी नौकरियों के बारे में जानकारी दी गई है. मैनेजमेंट ने इसका वेबसाइट www.hindustan.jobs.in भी लांच कर दिया है.
माना जा रहा है कि हिंदुस्तान के इस नए प्रोजेक्ट का मुकाबला रोजगार समाचार से होगा. अब तक युवाओं में नौकरियों की जानकारी का सबसे विश्वसनीय और बेहतर माध्यम रोजगार समाचार ही रहा है. हिंदुस्तान जॉब्स को न केवल इन मोर्चों पर खरा उतरना पड़ेगा बल्कि उसे रोजगार समाचार से बेहतर होने का विश्वास भी अपने युवा पाठकों को दिलाना होगा.












[email protected]
May 9, 2011 at 10:51 am
sir – my name si sitaram chauasia . i want to online job ple helt me for online jobs .
thank you
sitaram chaurasia
ambedkar ngar akburpur
arif qureshi
May 13, 2011 at 3:38 pm
hindusan jobs ko subhkamnaye