Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अपनी बोली ने किया बंगाल के रीजनल चैनलों का भला

पश्चिम बंगाल में स्थानीय समाचार चैनलों की तादाद खूब बढ़ चुकी है। दरअसल ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को रिझाने और स्थानीय भाषा में खबरों की बढ़ती मांग ने इन्हें फलने-फूलने का पूरा मौका दिया है। हालांकि आगे होड़ घटने और चुनिंदा प्रमुख चैनलों के रह जाने की संभावना भी दिख रही है।

पश्चिम बंगाल में स्थानीय समाचार चैनलों की तादाद खूब बढ़ चुकी है। दरअसल ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को रिझाने और स्थानीय भाषा में खबरों की बढ़ती मांग ने इन्हें फलने-फूलने का पूरा मौका दिया है। हालांकि आगे होड़ घटने और चुनिंदा प्रमुख चैनलों के रह जाने की संभावना भी दिख रही है।

फिलहाल बांग्ला भाषा में 11 चैनल खबरें दिखा रहे हैं। ये चैनल स्टार आनंद, 24 घंटा, चैनल 10, न्यूज टाइम, आर प्लस, तारा न्यूज, एनई बांग्ला, महुआ बांग्ला, कोलकाता टीवी, ईटीवी बांग्ला और आकाश बांग्ला हैं। इनमें स्टार आनंद और 24 घंटा साझे उपक्रम का नतीजा हैं और इनमें राष्ट्रीय स्तर पर डंका बजा चुकी मीडिया कंपनियों का हिस्सा है। लेकिन न्यूज टाइम, आर प्लस, कोलकाता टीवी और चैनल 10 खांटी स्थानीय चैनल हैं और स्थानीय कारोबारी ही इनकी बागडोर संभालते हैं।

यहां चैनल छोटा हो या बड़ा, उसमें औसतन 150 से 180 कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि बाजार में दबदबे पर विवाद है, लेकिन इस दौड़ में स्टार आनंद और 24 घंटा सबसे आगे चल रहे हैं और उनमें जबरदस्त होड़ भी रहती है। 24 घंटा तो दावा करता है कि पिछले साल 41 हफ्तों में वही अव्वल नंबर था। चैनल के इनपुट संपादक अंजन वंद्योपाध्याय ने बताया, ‘टैम के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल करीब 41 हफ्तों तक  सबसे ज्यादा दर्शकों ने हमारे चैनल को देखा। अभी तो हमें इस क्षेत्र में और भी विस्तार देखने को मिलेगा।’

मीडिया के जानकार मानते हैं कि स्थानीय भाषा और स्थानयी खबरें ही इन चैनलों की जमा पूंजी है। अर्न्‍सट ऐंड यंग के सहायक निदेशक (सलाहकार सेवा) आशीष फेरवानी ने बताया, ‘क्षेत्रीय खबरें ज्यादा होने की वजह से ही दर्शक स्थानीय समाचार चैनलों को ज्यादा तवज्जो देते हैं। प्राइम टाइम में राष्ट्रीय समाचार चैनल और अखबार दर्शकों को स्थानीय खबरों से वंचित रखते हैं और उसी कमी को ये चैनल पूरा करते हैं।’ हालांकि इन चैनलों की सही कीमत का आकलन बेहद मुश्किल काम है। लेकिन हाल में आई एक खबर के मुताबिक ईटीवी समूह अपने 11 क्षेत्रीय चैनल सोनी एंटरटेनमेंट को 2,600 करोड़ रुपये में बेचने के लिए बातचीत कर रहा था। इस हिसाब से प्रत्येक क्षेत्रीय चैनल की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बैठती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अलग-अलग क्षेत्र के चैनल की कीमत भी अलग-अलग होती है।

अब बात कमाई की। ये चैनल स्थानीय कारोबारियों से मिलने वाले विज्ञापनों से ही कमाते हैं। कोलकाता टीवी के मालिक शिवाजी पांजा बताते हैं कि चैनल की ज्यादातर कमाई स्थानीय कंपनियों और कुछ सरकारी अभियानों से होती है। पांजा बताते हैं, ‘हमारे ज्यादातर विज्ञापन इमामी, रोज वैली जैसी कोलकाता की कंपनियों से मिलते हैं। हाल ही में हमने मलेरिया के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था, जिसकी प्रायोजक  राज्य सरकार थी।’ यह बात सही है कि राष्ट्रीय चैनलों की तरह कमाई इन्हें नहीं हो पाती। लेकिन मीडिया जानकार मानते हैं कि दक्षिण और पूर्वी भारत में ये स्थानीय चैनल लोकप्रिय रहेंगे क्योंकि इन क्षेत्रों की प्रमुख भाषा हिंदी नहीं होती, इसलिए दर्शक इन्हें ही पसंद करते हैं। साभार : बीएस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...