भड़ास4मीडिया को मेल से मिली एक अपुष्ट सूचना के मुताबिक अमर उजाला, बहराइच से खबर है कि ब्यूरो इंचार्ज अशोक उपाध्याय को प्रबंधन ने हटा दिया है. प्रबंधन को उनके खिलाफ आफिस टाइम में शराब पीने की शिकायत मिली थी. कार्यालय के सेकेंड मैन अतुल अवस्थी को बहराइच का प्रभार सौंप दिया गया है.
दैनिक जागरण, रामगढ़ से खबर है कि यहां के ब्यूरोचीफ डा. अनुज को रांची बुला लिया गया है. उनकी जगह पिछले साल जागरण ज्वाइन करने वाले तरुण बागी को नया ब्यूरोचीफ बना दिया गया है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें तात्कालिक तौर पर रांची बुलाया गया है या परमानेंट बुलाया गया है. इस संदर्भ में जब डा. अनुज से बात की गई तो उन्होंने इसे कोरा अफवाह बताते हुए कहा कि वे अब भी रामगढ़ के ब्यूरोचीफ हैं तथा रांची कुछ टेक्नीकल जानकारी के लिए आए हुए हैं.











