हिंदुस्तान, बरेली को अमल चौधरी ने अपने इस्तीफे का नोटिस दे दिया है. अमल यहां फीचर एडिटर थे. वे अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, भोपाल के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. वो पिछले चार साल से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले अमल ने बरेली में हिंदुस्तान का रीमिक्स सप्लीमेंट बंद हो जाने की बात को ध्यान में रखकर पहले ही सुरक्षित किनारा ढूंढ लिया है. वे कई अखबारों में काम कर चुके हैं.
रीजनल चैनल टाइम टुडे से शैलेंद्र द्विवेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर कम प्रोड्यूसर थे. इन्होंने अपनी नई पारी भोपाल से लांच हुए रीजनल चैनल बंसल न्यूज एमपी-सीजी के साथ शुरू की है. इन्होंने यहां बतौर बुलेटिन प्रोड्यूसर ज्वाइन किया है. शैलेंद्र इससे पहले टीवी24 के लिए भी काम कर चुके हैं. शैलेंद्र को तेजतर्रार पत्रकार माना जाता है.












aditya shrivastava
February 20, 2011 at 12:31 pm
शैलेंन्द्र जी नई पारी के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाऐं……आप और आपकी संस्था बंसल न्यूज़ खूब तरक्की करे हमारी शुभकामनाऐं आपके साथ हैं……….
मुकेश कुमार,भोपाल
February 21, 2011 at 4:51 am
शैलेन्द्र जी बधाई हो…………
aditya shrivastava
February 21, 2011 at 5:53 am
शौलेन्द्र जी बहुत-बहुत शुभकामलाऐं आपको नई पारी की……….आप और आपकी संस्था बंसल न्यूज़ खूब तरक्की करें हमारी शुभकामनाऐं आप दोनो के साथ हैं……….