Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

आईआईएमसी के कैंपस प्‍लेसमेंट में न्‍यूनतम सेलरी तय करने पर जोर

आईआईएमसी में कैंपस प्लेसमेंट का दौर चल रहा है। फसल पक चुकी है और बाजार यहां लगातार खरीददारी के लिए आ रहा है। हर सत्र की तरह 2010-11 में भी मई 2010 में रोपे गए पत्रकारिता के बीज अब पक चुके हैं। लेकिन हर बार की तरह पत्रकारिता बाजार इन पत्रकारों को सही कीमत नहीं दे रहा है। वर्तमान सत्र में हिन्दी पत्रकारिता विभाग के जिन छात्रों का प्लेसमेंट राजस्थान पत्रिका में हुआ है वो गरम हैं। जिन छात्रों का प्लेसमेंट पत्रिका में हुआ है उनमें से कुछ बहुत ही खिन्न हैं।

आईआईएमसी में कैंपस प्लेसमेंट का दौर चल रहा है। फसल पक चुकी है और बाजार यहां लगातार खरीददारी के लिए आ रहा है। हर सत्र की तरह 2010-11 में भी मई 2010 में रोपे गए पत्रकारिता के बीज अब पक चुके हैं। लेकिन हर बार की तरह पत्रकारिता बाजार इन पत्रकारों को सही कीमत नहीं दे रहा है। वर्तमान सत्र में हिन्दी पत्रकारिता विभाग के जिन छात्रों का प्लेसमेंट राजस्थान पत्रिका में हुआ है वो गरम हैं। जिन छात्रों का प्लेसमेंट पत्रिका में हुआ है उनमें से कुछ बहुत ही खिन्न हैं।

मंगलवार को ऐसे ही कुछ छात्रों ने क्लास में डॉ. आनन्द प्रधान से कई ऐसी मांगे कर डाली कि माहौल गंभीर सा हो गया। मांगों का सार यह था कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने वाले मीडिया घरानों के सामने एक न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया जाए। एक छात्र ने 7000 का सुझाव भी दिया। दरअसल हुआ यह कि राजस्थान पत्रिका ने भारतीय जनसंचार संस्थान से चयनित छात्रों का अलग-अलग वेतन देने की बात कही। पत्रिका का कहना था कि मानदेय का निर्णय छात्रों की प्रतिभा और क्षमता के अनुसार दिया गया है। इसी बात से कुछ छात्र उखड़ गए हैं और ये मांग कर रहे हैं कि सभी छात्रों को एक जैसा वेतन दिया जाए।

माहौल को अनुकूल बनाने में माहिर डॉ. प्रधान ने बीच का रास्ता निकालते हुए 7000 से कम वेतन पर चयनित छात्रों में से इच्छुक छात्रों को ये विकल्प दिया कि वह अन्य कैंपस में भी बैठ सकते हैं। पहले ऐसा निर्देश था कि जिन छात्रों का किसी अखवार या चैनल में कैंपस हो जाए वह अगले कैंपस में नहीं बैठेगा क्योंकि इससे प्रतिस्पर्धा का लाभ सभी छात्र नहीं उठा पाएंगे।

आईआईएमसी

आईआईएमसी

योगेश कुमार शीतल की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. NEERAJ BHAI PATEL

    March 24, 2011 at 10:39 am

    बहुत बढ़िया योगेश तुम बेबाक हो और काफी हद तक खोजी पत्रकार भी…..

  2. Joydeep

    March 24, 2011 at 11:39 am

    Carry respect and dignity for urself…now the journos are only after money…hello IIMC guys gals…need not to worry u r brand itself…dont go through Campus Placements…they cannot do good to you…you own can create ur way…try out independently u’ll get good bargain…

  3. Nadim Akhter

    March 24, 2011 at 7:16 pm

    दुख तो ये है कि देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान होने के बावजूद आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों के मुकाबले प्लेसमेंट के मामले में आईआईएमसी की साख नहीं बन पाई है हालात जस के तस हैं…भला आज के जमाने में 7 हजार रुपये भी कोई शुरूआती सैलरी है..प्लेसमेंट के मामले में बहुत भारी कमी रह गई है जो आज तक कायम है…अखिल भारतीय परीक्षा से चुनकर आए IIMC के बच्चे ही आज मुख्य रूप से सभी मीडिया संस्थानों को चला रहे हैं…आनंद प्रधान जी को कठोर निर्णय तो लेना ही पड़ेगा…या तो निर्धारित न्यूनतम सैलरी दो या हम बच्चे नहीं देंगे…फ्रेशर अगर मार्केट में जाकर individualy कम सैलरी पर जाइन करता है तो ये उसकी व्यक्तिगत पसंद है…लेकिन अगर संस्थान से बच्चे लेने हैं तो संस्थान की साख को ध्यान में रखते हुए एक सम्मानजनक वेतन तो मीडिया घरानों को देना ही पड़ेगा।
    नदीम अख्तर 2000-2001 बैच
    (जिस दिन ऊपर वाला मेरे हाथ में कैंपस से recruitment करने का सुअवसर देगा, उस दिन मैं अपने जूनियर साथियों के लिए जरूर कुछ करूंगा )

  4. Amit Pathe

    March 25, 2011 at 4:26 am

    योगेश हल्के में लो। इंडियन न्यूज़ चैनल की तरह तुम्हे भी जबरन की टीआरपी पाने की महामारी लग गई है। अमा, ये सब तो हमारे घर की बातें जैसी है, वहीं रहने देते। थोरा और परिपक्व हो जाओ। जोश तो है पर होश उससे ज्यादा कम है।

  5. ashok kumar

    March 25, 2011 at 6:50 am

    Very good Mr Yogesh, your focus on this issue is really remarkable as most of the journos hardly ever think on this point which is important for every body life as a journalist also need a handsome salary to survive in this materialistic world.

  6. anuj

    March 25, 2011 at 9:26 am

    योगेश तुम मूर्ख और नादान हो .। अपने ऊपर तुम्हें खुद तो भरोसा है नहीं । अपनी औकात को देखो , सैलरी हमेशा योग्यता पर आधारित होती है। तुम सबको अपनी तरह क्यों समझ रहे हो, आईआईएमसी से कल ही दो लड़को 6.5 लाख की सालाना सैलरी पर सलेक्शन हुआ है .. बेहतर है फर्जी हवाबाजी की जगह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। और हां जिस थाली में खाओ उसी में छेद मत करो..

  7. anuj

    March 25, 2011 at 9:29 am

    योगेश तुम मूर्ख और नादान हो .। अपने ऊपर तुम्हे खुद तो भरोसा है नहीं । अपनी औकात को देखो , सैलरी हमेशा योग्यता पर आधारित होती है। तुम सबको अपनी तरह क्यों समझ रहे हो, आईआईएमसी से कल ही दो लड़को 6.5 लाख की सालाना सैलरी पर सलेक्शन हुआ है .. बेहतर है फर्जी हवाबाजी की जगह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। और हां जिस थाली में खाओ उसी में छेद मत करो..

  8. Poorva Singh Tripathi

    March 25, 2011 at 4:32 pm

    योगेश, आपकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। मैंने आपकी बेबाकी के बारे में अपनी एक दोस्त से सुना था। आप क्लास के उन छात्रों की टिप्पणीयों पर बिल्कुल ध्यान न दें जो स्वयं अ-पीड़ित और पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। ये तत्व टिप्पणीकर्ताओं को कठपुतली नृत्य करवाने पर मजबूर कर रहे है। एग्जेक्टली ऐसा ही है।

  9. यशपाल शर्मा

    March 26, 2011 at 3:33 am

    जब तक आईआईएमसी आनंद प्रधान जैसे दलालों के भरोसे चलता रहेगा, ऐसा ही होगा। अंबिका सोनी को इस मामले में सीधा हस्तक्षेप करना चाहिए। आखिर दिल्ली में दो लाख रूपए फूंकने वाले छात्र 4000 रूपए में क्या करेंगे। आनंद प्रधान प्रगतिशीलता के चोले में ब्राह्मणवादी है और मीडिया में चमचों के चरिए लॉबिंग में लगा है।
    योगेश ने सही लिखा है और भड़ास ने छापकर उन आरोपों का जवाब दे दिया है कि इन दिनों भड़ास मीडिया मालिकों का समर्थक बन गया है।
    राजस्थान पत्रिका के तो उल्टे दिन शुरू हो गए हैं और चौथी तिमाही के नतीजे इसकी पुष्टि करते हैं।

  10. Priti Sharma

    March 28, 2011 at 11:29 am

    Excellent effort to raise this burning question from this stage. I oblised you…keep it up.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...