Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

इन पीडि़तों के चेहरे किस पेंट से चमकाओगे

मुख्यमंत्री मायावती का कर्फ्यू के माहौल में दौरा सफल ही रहना था, क्योंकि मीडियाकर्मी, पीडि़त, शोषित व दलित आसपास भी नहीं फटकने दिये गये। बदायूं के गांव घड़ा कंचनपुर में मायावती का उडऩ खटोला पहुंचा, लेकिन पूरा गांव पहले से ही नजर बंद घोषित किया जा चुका था, जिससे मायावती से यहां भी कोई नहीं मिल पाया। इसके बाद वह सीधे पुलिस लाइन पहुंची और यहां से एनएसजी व स्थानीय पुलिस की सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल पहुंची पर अस्पताल में आज मरीजों का प्रवेश बंद था और तमाम तरह की बीमारियों से पीडि़त मरीज अस्पताल के बाहर इधर-उधर पुलिस की सुरक्षा में छिपा कर बैठा दिये गये, ताकि उन पर किसी की नजर न पड़े।

कई मरीज तो दर्द से बुरी तरह कराह भी रहे थे, पर किसी का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं अस्पताल के अंदर रैन बसेरा तक में ताला डाल दिया गया और वह मायावती के हेलीकाप्टर के आने के बाद खोला गया, ताकि उसमें कोई बैठ न जाये। शहर के हालातों पर एक नजर डाली जाये तो चारों ओर दूर-दूर तक बैरिकेटिंग थी और पूरे जिले की पुलिस सभी मार्गों पर तैनात की गयी थी, जो वाहनों को नहीं बल्कि पैदल यात्रियों तक को नहीं जाने दे रहे थे। सभी सरकारी कार्यालयों को पहले से ही चमका दिया गया था, जिसे देखकर कोई खुश हो ही सकता था, पर परेशान लोगों के चेहरे साफ बयां कर रहे थे कि उन्हें भी एक पेंट की जरूरत है, पर सबसे बड़ा सवाल फिर वही है कि अधिकारियों की मायावती को खुश करने की जिम्मेदारी है न कि पीडि़त व आम लोगों को करने की। इसलिए उन्हें जिस भटटी में भुनना था, उसी में भुनते रहना है।

माया

माया

माया

माया

माया

माया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sushil shukla shahjahanpur up

    February 28, 2011 at 8:22 am

    maya ki maya aprampaar hai use koi nahi samajh sakta hai per itna to saaf hai ki maya jo daliton ko uthane ki baat kartin hai wo ek dum galat hai are maya to daliton k vote per raajniti kar k daliton ko hi road per marne k liye majboor kar detin hain.iski ek vaangi bhar hai bulandshaher ki ghatna…..

  2. aadit

    February 28, 2011 at 12:33 pm

    bhai ………sab us buddhe ka kamal hai jo picche file lekar daudta hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...