Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

इन महानुभावों ने सुब्रत राय सहारा को ही चूना लगाने की हिम्मत दिखा दी!

ठगी और चोरी के सैकड़ों-हजारों किस्से जिस सुब्रत राय सहारा के नाम से जुड़े हों और जिसने कई तरह के दंद-फंद के जरिए सहारा समूह नामक विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया हो और जो अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए किसी भी लेवल पर जाने के लिए कुख्यात हो, उस सुब्रत राय सहारा को कोई चूना लगाने की सोच ले तो उसे वाकई हिम्मती कहा जाएगा.

ठगी और चोरी के सैकड़ों-हजारों किस्से जिस सुब्रत राय सहारा के नाम से जुड़े हों और जिसने कई तरह के दंद-फंद के जरिए सहारा समूह नामक विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया हो और जो अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए किसी भी लेवल पर जाने के लिए कुख्यात हो, उस सुब्रत राय सहारा को कोई चूना लगाने की सोच ले तो उसे वाकई हिम्मती कहा जाएगा.

अब यह नहीं पता चल पा रहा है कि चूना लगाने वालों को यह अंदाजा था या नहीं कि वे उस व्यक्ति को चूना लगाने जा रहे हैं जिसे इस समय के कुछ बड़े खिलाड़ियों में से माना जाता है. दैनिक भास्कर के राष्ट्रीय संस्करण में प्रकाशित अभिषेक रावत की इस बाइलाइन खबर को पढ़िए…

सहारा प्रमुख राय के दस्तावेज से वीजा लेने की कोशिश

अभिषेक रावत

नई दिल्ली. देश के प्रमुख औद्योगिक घराने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने शायद ही कभी सोचा होगा कि कोई ट्रक चालक व लुटेरा उनके निजी बैंक खाते व इनकम टैक्स रिटर्न को आधार बनाकर ब्रिटेन का वीजा पाने के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन, हकीकत में ऐसा ही हुआ है। इस बात की जानकारी मिलने पर सहारा समूह के अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। तुरंत ही मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 29 मार्च को सहारा इंडिया परिवार के सुरक्षा प्रभारी कुलदीप शर्मा ने सूचना दी कि उन्हें ब्रिटिश उच्चायोग की ओर से एक ई-मेल मिला है। इसमें बताया गया है कि दो युवकों पलविंद्र सिंह व गुरताज ने यूके के वीजा के लिए खुद को सहारा इंडिया परिवार का कर्मचारी बताया है। इसके साथ ही सहारा इंडिया परिवार के दो पहचान पत्रों के अलावा सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा के आईसीआईसीआई बैंक, लखनऊ शाखा के निजी खाते की स्टेटमेंट व इनकम टैक्स रिटर्न भी संलग्न किया गया है।

इसके अलावा, एक लेटर भी है, जिसमें बताया गया है कि दोनों युवकों को सुब्रत राय सहारा के साथ यूके जाना है। इस ई-मेल के बाद सहारा प्रबंधन ने जांच की तो मालूम हुआ कि वीजा का आवेदन करने वाले उनके कर्मचारी ही नहीं हैं और उनके पहचान पत्र भी फर्जी हैं। लेकिन, सुब्रत राय सहारा के बैंक स्टेटमेंट व रिटर्न की डिटेल जरूर असली हैं। शिकायत के आधार पर चाणक्यपुरी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई तथा जांच स्पेशल स्टाफ के सुपुर्द की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी पलविंदर को गिरफ्तार किया।

उसने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। वह कुरुक्षेत्र निवासी महेंद्र नामक युवक से मिला था, जिसने उसे ब्रिटेन का वीजा दिलाने की बात कही थी। उसे बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास अमित नामक युवक से मिलने के लिए भेजा गया, जहां एक अन्य युवक गुरताज भी आया था। इसके बाद अमित ने दोनों के पासपोर्ट ले लिए और उन्हें कुछ दिन बाद मिलने के लिए बुलाया। कुछ दिन बाद जब दोनों अमित से मिले तो उसने दोनों के नाम के सहारा इंडिया परिवार के पहचान पत्र, सुब्रत राय सहारा की बैंक स्टेटमेंट व इनकम टैक्स रिटर्न आदि के दस्तावेज थमाए तथा दोनों को ब्रिटिश उच्चायोग में वीजा आवेदन के लिए भेज दिया।

इसकी निशानदेही पर पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया, जिसने खुलासा किया कि वह अशोक मेहता नामक एक ट्रैवल एजेंट के लिए फील्ड ब्वॉय का काम करता था। अशोक मेहता सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख व उनके कर्मचारियों के लिए वीजा आवेदन जैसे काम करता है। जबकि, अमित को वीजा कलेक्ट करने के लिए भेजा जाता था। कुछ माह पूर्व सहारा के 30-32 उच्चधिकारी इंग्लैंड गए थे। उस समय अमित ने सुब्रत राय सहारा व अन्य अधिकारियों के दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपने पास रख ली थी। इसके बाद ही उसने फर्जी वीजा दिलाने का काम शुरू कर दिया।

पुलिस ने अमित की निशानदेही पर एक साइबर कैफे मालिक को भी गिरफ्तार किया है, जिसने पलविंदर व गुरताज के फर्जी पहचान पत्र तैयार करने के अलावा सुब्रत राय सहारा की असली बैंक स्टेटमेंट व इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी को स्कैन कर प्रिंट तैयार किया था। पुलिस ने बताया कि गुरताज फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वह ऊधम सिंह नगर (उत्तरांचल) का रहने वाला है और उसके खिलाफ उत्तरांचल में लूट का मामला भी दर्ज है। पुलिस यह पता लगा रही है कि सहारा प्रमुख की असली बैंक स्टेटमेंट व रिटर्न अमित तक कैसे पहुंची। साभार : दैनिक भास्कर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...