खबर है कि ईटीवी से नितिन राठी और शुभ्रोजीत कुमार गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. नितिन ईटीवी के कई चैनलों के नार्थ इंडिया मार्केटिंग हेड थे जबकि शुभ्रोजीत गुप्ता राजस्थान के मार्केटिंग हेड थे. सूत्रों का कहना है कि इन दोनों के इस्तीफे के बारे में कई तरह की चर्चाएं हैं. एक चर्चा यह है कि प्रबंधन ने इन्हें हटाया है. उधर, शुभ्रोजीत गुप्ता का कहना है कि उन्होंने एक बेहतर मौका मिलने के कारण संस्थान को छोड़ा है और उनका ईटीवी के साथ बहुत अच्छा अनुभव रहा. अपनी नई पारी के बारे में वे जल्द ही जानकारी दे देंगे.
नितिन राठी के मुताबिक उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है और न ही संस्थान ने उन्हें हटाया है. नितिन का कहना है कि वे आज भी ईटीवी, लखनऊ के आफिस में बैठकर अपना काम कर रहे हैं. पर सूत्र बताते हैं कि नितिन के संस्थान से अलग होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. शुभ्रोजीत दो वर्षों से ईटीवी के साथ थे. नितिन राठी ईटीवी से पहले आई-नेक्स्ट में हुआ करते थे.












Umar Gul
April 1, 2011 at 7:32 am
Rathi ab L.C. pakadkar kanpur nikal lo aur dusri naukari dhundho varna april mein saari jagah recruitment full ho jayenge.Apni secretary ko bhi saath lete jana.
kanpur
April 15, 2011 at 6:00 am
ETV ko apne promotion head U.P. ke liye naya chehar lana chaiye..koi khabar hai ki kaun aa raha hai is baar..
amit_g
June 15, 2011 at 2:17 pm
suna hei subhrojeet gupta india news se wapis ETV sansthan agaye hei aur nitin rathi ki wapsi bhi ho rahi hei….