Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ऊषा श्रीवास्‍तव ने पायनीयर तथा अ‍रविंद सिंह ने हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन किया

अमर उजाला, नेशनल ब्‍यूरो से ऊषा श्रीवास्‍तव ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर स्‍पेशल करेस्‍पांडेंट थीं. इन्‍होंने अपनी नई पारी पायनीयर हिंदी के साथ दिल्‍ली में शुरू किया है. इन्‍हें यहां भी सीनियर स्‍पेशल करेस्‍पांडेंट बनाया गया है. बताया जा रहा है कि पायनीयर का ब्‍यूरो स्‍थापित होने के बाद उसे ऊषा ही हेड करेंगी. ऊषा पिछले चौबीस साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. बीएचयू से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ समय तक बीएचयू की पत्रिका के लिए काम किया इसके बाद बनारस में दैनिक आज ज्‍वाइन कर लिया. सन 96 में यहां से इस्‍तीफा देने के बाद वे अमर उजाला से दिल्‍ली में जुड़ गईं. यहां इन्‍होंने कारोबार सेगमेंट के लिए काम किया. यहां से इस्‍तीफा देकर दैनिक जागरण से जुड़ी. इसके बाद राजस्‍थान पत्रिका के ब्‍यूरोचीफ के रूप में दिल्‍ली में ज्‍वाइन किया. 2009 में यहां से इस्‍तीफा देने के बाद दुबारा अमर उजाला पहुंची थीं. ऊषा की पॉलिटिकल बीट पर अच्‍छी पकड़ मानी जाती है. ये रेल मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति तथा लोकसभा हिंदी कमेटी की मेंबर भी हैं.

अमर उजाला, दिल्‍ली ब्‍यूरो से अरविंद कुमार सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर रिपोर्टर थे तथा पिछले नौ सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. ये अपनी नई पारी दैनिक हिंदुस्‍तान के साथ शुरू करने जा रहे हैं. इन्‍होंने यहां प्रिंसिपल करेस्‍पांडेंट के रूप में ज्‍वाइन किया है. अरविंद ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में स्‍वतंत्र भारत लखनऊ से की थी. इसके बाद 2002 में इन्‍होंने अमर उजाला, फरीदाबाद ज्‍वाइन कर लिया था. बाद में इनके काम को देखते हुए प्रबधंन ने इन्‍हें दिल्‍ली यमुनापार बुला लिया. जहां यह एमसीडी और हेल्‍थ जैसी बीट कवर करते थे. बाद में इन्‍हें स्‍टेट ब्‍यूरो बुला लिया गया. यहां भी ये पॉलिटिकल तथा रेलवे बीट देख रहे थे. माना जा रहा है कि बेहतर मौका देखकर ही इन्‍होंने हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...