Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

एटा में बेलगाम पुलिस ने की दो फोटोग्राफरों की पिटाई

: पत्रकारों ने की कोतवाल के निलंबन की मांग : एटा में सपाइयों के प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों एवं फोटोग्राफरों को पुलिस ने गालियां दी तथा दुर्व्‍यवहार किया. दो फोटोग्राफरों को कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा. एक फोटोग्राफर के कपड़े भी फट गए. घटना से नाराज पत्रकार एसपी से मिलकर आरोपी कोतवाल को निलंबित करने की मांग की.

: पत्रकारों ने की कोतवाल के निलंबन की मांग : एटा में सपाइयों के प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों एवं फोटोग्राफरों को पुलिस ने गालियां दी तथा दुर्व्‍यवहार किया. दो फोटोग्राफरों को कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा. एक फोटोग्राफर के कपड़े भी फट गए. घटना से नाराज पत्रकार एसपी से मिलकर आरोपी कोतवाल को निलंबित करने की मांग की.

एटा में सपाइयों के प्रदर्शन से पुलिस वाले बौखलाए हुए थे. पुलिस ने सपाइयों पर लाठीचार्ज करने के साथ ही आम नागरिकों पर भी लाठी चार्ज शुरू कर दिया. इस घटना को वहां मौजूद पत्रकार तथा फोटोग्राफर कवर करने लगे. लाठीचार्ज को कवर होते देख एटा का कोतवाल डालचंद्र भड़क गया. उसने पत्रकारों को गालियां देते हुए हिंदुस्‍तान के फोटोग्राफर अनिल शर्मा उर्फ अन्‍नू को दौड़ा लिया. अन्‍य पुलिसकर्मियों ने फोटोग्राफर को पकड़ लिया. इसके बाद कोतवाल ने अन्‍नू की जमकर सुताई की. उनके कैमरे को भी लाठी मारकर तोड़ने की कोशिश की गई. इनके साथ अमर उजाला के फोटोग्राफर डीके गुप्‍ता को भी पीटा गया. उनके कपड़े फाड़ दिए गए.

घटना की जानकारी मिलने पर नाराज पत्रकारों ने फोटोग्राफर की चिकित्‍सकीय परीक्षण कराया. इसके बाद एसएसपी लक्ष्‍मीकांत से मुलाकात की. पत्रकारों ने लुच्‍चगिरी करने वाले कोतवाल डालचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. एसपी ने जांच का आश्‍वासन देकर मामले को टरका दिया. इसके बाद पत्रकारों ने एक धर्मशाला में बैठक करके इस घटना की निंदा की तथा कोतवाल को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करने की अपनी मांग दोहराई. बैठक में परवेज अली, सुधीर सक्‍सेना, राजेश दीक्षित, देवेश कुमार, राकेश कुमार, एसपी शुक्‍ला, प्रवीन कुमार समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे.

एटा से बिपिन शर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...