Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी के लिए पैसा जुटाएगा स्‍टार!

: दोनों कंपनियों में विज्ञापन के लिए समझौता होने के आसार : एनडीटीवी ग्रुप अब अपने तीन चैनलों तथा वेबसाइट को विज्ञापन उपलब्‍ध कराने के लिए स्‍टार इंडिया के साथ करार करने वाला है. लगभग नौ साल के बाद प्रणव राय और रूपर्ट मर्डोक एक साथ आ रहे हैं. खबर है कि स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एनडीटीवी के लिए विज्ञापन के अलावा डिस्ट्रिब्‍यूशन भी देखेगा. अगले महीने दोनों ग्रुपों के बीच इसे अंजाम दिए जाने की संभावना है.

: दोनों कंपनियों में विज्ञापन के लिए समझौता होने के आसार : एनडीटीवी ग्रुप अब अपने तीन चैनलों तथा वेबसाइट को विज्ञापन उपलब्‍ध कराने के लिए स्‍टार इंडिया के साथ करार करने वाला है. लगभग नौ साल के बाद प्रणव राय और रूपर्ट मर्डोक एक साथ आ रहे हैं. खबर है कि स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एनडीटीवी के लिए विज्ञापन के अलावा डिस्ट्रिब्‍यूशन भी देखेगा. अगले महीने दोनों ग्रुपों के बीच इसे अंजाम दिए जाने की संभावना है.

गौरतलब है कि नौ साल पहले एनडीटीवी स्‍टार न्‍यूज को कंटेंट प्रोवाइड करती थी. अभी तक एनडीटीवी के लिए राज नायक के स्‍वामित्‍व वाली ऐडेम वेंचर्स विज्ञापन जुटाने का काम करती थी. प्रणव राय ने नायक की कंपनी के 26 प्रतिशत हिस्‍सेदारी एनडीटीवी मीडिया के लिए खरीदी थी. जब एनडीटीवी मीडिया की सौ प्रतिशत हिस्‍सेदारी से एनडीटीवी लिमिटेड बना, तब नायक अलग हो गए थे.

इसके बाद नायक की कंपनी एनडीटीवी लिमिटेड के तीन चैनलों एनडीटीवी 24×7, एनडीटीवी प्रॉफिट, गुड टाइम्‍स और एनडीटीवी डॉट कॉम के लिए विज्ञापन जुटाने का काम कर रही थी. सूत्रों का कहना है कि मार्च के बाद एनडीटीवी ऐडेम से अपना करार खतम करने जा रही है. हालांकि इसे लेकर कोई भी अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है. पर माना जा रहा है कि अब एनडीटीवी इस करार को आगे नहीं बढ़ाएगी.

ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई प्रतिस्‍पर्धी नेटवर्क पहली बार अपने लिए आय जुटाने की जिम्‍मेदारी दूसरे नेशनल ब्रॉडकास्‍टर को सौंप रहा है. ज्‍यादातर टेलीविजन कंपनियां खुद की मार्केटिंग टीम तैयार करती हैं. सूत्रों का कहना है कि दोनों कंपनियां शीघ्र ही अपने नए करार की घोषणा कर सकती हैं. संभावना है इसे स्‍टार के चेयरमैन एवं सीईओ जेम्‍स मर्डोक के भारत दौरे पर आने के दौरान अंतिम रूप दिया जाएगा.

गौरतलब है कि पिछले साल दिसम्‍बर में एनडीटीवी ने अपने चैनलों के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के लिए स्‍टार डेन के साथ समझौता किया है. इसके पहले एनडीटीवी के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का जिम्‍मा वन एलायंस के पास था. संभावना है कि डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के बाद विज्ञापन के लिए दोनों कंपनियों के बीच तीन साल का एग्रीमेंट होगा. इसमें न्‍यूनतम सालाना आय 250-260 करोड़ तक हो सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. veer chauhan

    March 25, 2011 at 7:55 pm

    हमने तो सुना है मिस्टर रॉय की दुकान बंद होने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...