Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

एलजेए ने शुरू किया एक महीने का सदस्‍यता अभियान

लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (एलजेए) ने एक महीने का सदस्य अभियान शुरू किया है। अभियान 10 मई तक चलेगा। इस दौरान वर्ष 2011 के लिए उपजा के सदस्य बनाए जाएंगे। यह निर्णय आज यहां आयोजित बैठक में लिया गया।

लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (एलजेए) ने एक महीने का सदस्य अभियान शुरू किया है। अभियान 10 मई तक चलेगा। इस दौरान वर्ष 2011 के लिए उपजा के सदस्य बनाए जाएंगे। यह निर्णय आज यहां आयोजित बैठक में लिया गया।

उपजा के दारुलशफा स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान, परिचय पत्र, मई दिवस समारोह तथा साइबर जर्नलिज्‍म कार्यशाला आयोजित करने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में फैसला किया गया कि उपजा की वार्षिक सदस्यता के एक माह का अभियान चलाया जाए। अभियान आज से ही आरम्भ कर दिया।

वर्ष 2011 के लिए उपजा के सदस्य बनने के लिए अन्तिम तिथि 10 मई निर्धारित कर दी गई। यह भी निर्णय लिया गया कि नए बनने वाले सदस्यों के साथ-साथ सभी पुराने सदस्यों से नए फार्म भरवाकर सूचनाएं एकत्रित कर ली जाएं। उपजा का वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रूपया निर्धारित है। सदस्य बनने के लिए आवेदन के साथ सदस्यता शुल्क कार्यालय 31-बी, दारुलशफा, लखनऊ अथवा जिला पदाधिकारियों को प्रदान करके रसीद प्राप्त की जा सकती है।

सदस्य पत्रकारों को उपजा द्वारा परिचय पत्र जारी किये जाएंगे। परिचय पत्र का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में एक मई को आयोजित होने वाले श्रमिक दिवस समारोह के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। मई दिवस पूर्व की भांति इस वर्ष भी एक मई को सांय 5.30  बजे से कैसरबाग स्थित रायउमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। इसमें विचार गोष्ठी तथा सांस्कृति संध्या का आयोजन होगा। इसके साथ सदस्य पत्रकारों को कम्प्यूटर के अधिकतम प्रयोग, इंटरनेट, सोशल नेटवर्किंग साइट्स की अधिकतम जानकारी तथा उपयोग के प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय साइबर जर्नलिज्‍म कार्यशाला आयोजित करने का भी फैसला किया गया।

बैठक में उपजा के प्रदेश महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र अवस्थी, कार्यालय मंत्री सुनील त्रिवेदी, लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मिश्र, महामंत्री भारत सिंह, उपाध्यक्ष राकेश मिश्र एवं श्रीधर अनिहोत्री, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...