Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एल्‍मर ने अंसाजे को सौंपी स्विस बैंक खाताधारकों की सीडी

स्विस बैंक के पूर्व कर्मचारी रूडोल्‍फ एल्‍मर ने खोजी इंटरनेट साइट विकीलीक्‍स के संपादक जूलियन असांजे को दो हजार ग्राहकों के नाम सौंप दिए हैं. इन लोगों ने अपना अकूत धन स्विस बैंक के खातों में जमा कराए हैं. एल्‍मर का दावा है कि इसमें अमेरिका, इंग्‍लैंड सहित कई एशियाई देशों के राजनेताओं और बिजनेसमैन के बारे में सूचनाएं हैं.

स्विस बैंक के पूर्व कर्मचारी रूडोल्‍फ एल्‍मर ने खोजी इंटरनेट साइट विकीलीक्‍स के संपादक जूलियन असांजे को दो हजार ग्राहकों के नाम सौंप दिए हैं. इन लोगों ने अपना अकूत धन स्विस बैंक के खातों में जमा कराए हैं. एल्‍मर का दावा है कि इसमें अमेरिका, इंग्‍लैंड सहित कई एशियाई देशों के राजनेताओं और बिजनेसमैन के बारे में सूचनाएं हैं.

एल्‍मर ने जूलियन असांजे को दो हजार स्विस खाताधारकों की सीडी सौंप दी है. अंसाजे ने कहा कि इन दस्‍तावेजों की सत्‍यता जांचने के बाद जल्‍द ही इसे दुनिया के सामने लायेंगे. सूत्रों का कहना है कि इन दस्तावेज में करीब 1.4 खरब अमेरिकी डॉलर के जमा होने की जानकारी हो सकती है. इसमें कई भारतीयों के भी नाम हो सकते हैं. इस बीच जर्मन बैंक ने भी एक सूची सौंपी है, उसमें 28 भारतीयों के नाम हैं.

बेयर बैंक के पूर्व कर्मचारी एल्‍मर ने अपने इस कदम के बारे में कहा मेरा उद्देश्य सिर्फ यह बताना है कि सिस्टम कितना खराब हो चुका है. इसके साथ ही स्विस बैंक के बारे में वर्षो से चली आ रही बैंकिंग प्रणाली की गोपनीयता भी ध्वस्त हो जायेगी. एल्‍मर ने कहा कि वह विकीलीक्‍स को हजारों बैंक खातों का ब्‍यौरा सौंपेगा.

यह पहला अवसर होगा जब दुनिया के नामी‍ गिरामी और अमीर लोगों के गोपनीय खातों को सार्वजनिक किया जाएगा. इससे स्विस बैंकिंग प्रणाली की दश्‍ाकों से कायम गोपनीयता की प्रणाली भी ध्‍वस्‍त हो जाएगी. एल्‍मर अनेक बैंकों से जुड़े रहे हैं. हालांकि बैंक ने उन पर दस्‍तावेज चोरी करने के मामले में आरोप दर्ज कराया है.

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस लिस्ट में भारत से काला धन स्विस बैंक में जमा कराने वालों के नाम हैं या नहीं. स्विस अखबार डेयर जॉनटाग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 1990 से 2009 तक के बीच काला धन स्विस बैंक में जमा करने वाले लोगों के नाम लिस्ट में शामिल हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. parkash

    January 21, 2011 at 4:09 am

    kala dhan kasa kala dhan, yae sara pasa to politiciane ka hai ek aam adami ka pass etna pasa nahi hi ki wo apne family ka ek acchi facility de sake, Yashwant Ji yae Politican log kabhi nahi change ki swiss bank ki naam open ho,abh daly pape r mae news atti hai ki Teem Kalmadi nae yae kiya wo kiya me jana sakte hai ki es sare Ghotala mae Kalmadi Akala hai uske uper pasai pass karne wali Authority bhi hogi ( YASHWANTI JI JAB TAK POLTICE MAE YAE LOG HAI ES DESH KA KUCH NAHI HOGA SIRF HUM COMMENT HI LIKHTE RAHENGE)
    C.B.I Inquery yae Naam to sire Black Money Ko White Money change karne wale
    Society ka Naam hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...