Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

कमीशन बढ़ाने की मांग : हलद्वानी के हॉकर हड़ताल पर

: जागरण, उजाला और हिंदुस्‍तान की प्रतियां नहीं बंटी : उत्‍तराखंड के हलद्वानी सेंटर से जुड़े कुमाऊ मंडल के हॉकर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. हॉकरों ने अमर उजाला, दैनिक जागरण तथा हिंदुस्‍तान की प्रतियां नहीं बांटी. उनकी मांग है कि अमर उजाला और दैनिक जागरण कमीशन बढ़ाकर एक रुपये करे. कल से शुरू हड़ताल आज भी जारी रहा. दोनों अखबारों का प्रबंधन स्थितियों को संभालने की कोशिश में लगा हुआ है.

: जागरण, उजाला और हिंदुस्‍तान की प्रतियां नहीं बंटी : उत्‍तराखंड के हलद्वानी सेंटर से जुड़े कुमाऊ मंडल के हॉकर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. हॉकरों ने अमर उजाला, दैनिक जागरण तथा हिंदुस्‍तान की प्रतियां नहीं बांटी. उनकी मांग है कि अमर उजाला और दैनिक जागरण कमीशन बढ़ाकर एक रुपये करे. कल से शुरू हड़ताल आज भी जारी रहा. दोनों अखबारों का प्रबंधन स्थितियों को संभालने की कोशिश में लगा हुआ है.

हलद्वानी यूनिट से जुड़े सेंटरों के हॉकरों को अमर उजाला तथा दैनिक जागरण लगभग अस्‍सी पैसे कमीशन देते हैं. जबकि हिंदुस्‍तान लगभग एक रुपये कमीशन के रूप में देता है. हॉकर उजाला और जागरण प्रबंधन से भी काफी दिनों से कमीशन बढ़ाकर एक रुपये करने की मांग कर रहे हैं. परंतु इन दोनों अखबारों द्वारा इस तरफ ध्‍यान नहीं देने पर इन लोगों ने शनिवार से अमर उजाला और दैनिक जागरण बांटने से इनकार कर दिया तथा हड़ताल पर चले गए.

हॉकरों ने हिंदुस्‍तान प्रबंधन को पहले ही दोनों अखबारों के खिलाफ हड़ताल की सूचना दे दी थी तथा चालीस हजार अधिक कापियां छापने की बात हिंदुस्‍तान प्रबंधन से कही थी. जिसके लिए हिंदुस्‍तान प्रबंधन ने हामी भर दी थी, परन्‍तु बाद में वे मशीन की क्षमता का हवाला देते हुए पलट गए तथा मात्र चार हजार अधिक कापियां ही भेजी. जिससे गुस्‍साए हॉकरों ने हिंदुस्‍तान का भी बहिष्‍कार करते हुए पूरी तरह हड़ताल कर दिया.

हड़ताल के दूसरे दिन रविवार को भी हलद्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, लाल कुंआ, भीमताल सहित कई जगहों पर तीनों अखबारों की प्रतियां नहीं बांटी गईं. लोग सेंटरों से खरीद कर अखबारों को पढ़ रहे हैं. हॉकरों का कहना है कि पिछले काफी समय से दोनें अखबारों ने  उनलोगों का कमीशन एक पैसा भी नहीं बढ़ाया है, जबकि अखबारों के दाम कई बार बढ़ाए गए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajan singh

    April 10, 2011 at 2:58 pm

    haldwani m baithe prabandh vale to moti khane ki sochate hai unhe kuch nahi lena paper bicke ya na bickey

  2. dinshjoshi

    April 11, 2011 at 3:06 am

    monday ko b nahi bate ujala, Jagran or Hindustan. hadtal jari

  3. chandan singh rana

    April 11, 2011 at 10:52 am

    jab tak kamisan nahe baraya jayga hartal jari rahgi

  4. manoj

    April 11, 2011 at 11:46 am

    Kewal Haldwani and Ruderpur me hadral jari hai, baki sab jagah supply puri distribute ho rahi hai.
    Haldwani me bhi 20-25% hawkeron ne akhbar batna shuru kar diya hai. Lagbhag 20-25 hawker center par na akar ghar par hi akhbar mangwa kar Bant andhere main bant kar ujale me hadtal kar rahe hawkeron ke saath shamil ho rahe hai.
    Dheere-2 ek do dino me pura akhbar uthne lagege.
    [b]Naajaya Mangon ke liye hui hadtal ka yehi anjam hota hai[/b]

  5. manoj

    April 11, 2011 at 11:53 am

    Hadtal jald khatam ho jayegi.
    Yeh hadtal kewal Haldwani and Ruderpur me hi ho rahi hai. Baki jagah sucharoo roop se akhbar ka vitran ho raha hai.
    10-15 haker to andhere me akhbar gahar par ya field par mangwa kae batne ke baad ujala hone se pehle hadtalion ki bheed me shamil ho jate hain. Kuch to nidar ho kar center se akhbar uthane lage hain.

    Amar Ujala Jagran and Hindustan mila kar lagbhag aaj 15-18 hazar akhbar ka vitran hua hai. Isme se 12-14 hazar akhbar to hawkro dwara banta gaya hai. Baki nakad sale me tempoo dwara pure shahar me becha gaya hai

    [b]Naajayaj Muddo ko lekar hia hadtal ka anjam yehhi hota hai [/b]
    Hawkeron ke hi kaheanusar yeh strike agle do dino me khatam ho jayegi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...