हिंदुस्तान, जमशेदपुर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. आतंरिक परिस्थितियों से नाराज चीफ सब आलोक पांडेय कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं. सूत्रों का कहना है संपादक के साथ पटरी नहीं बैठ पाने के बाद वे इस्तीफा देने का मूड बना चुके हैं. चर्चा है कि उन्होंने इस्तीफे का नोटिस दे दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में स्टाफ की कमी के चलते आलोक पांडेय यह कदम उठाने को मजबूर हुए.
प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर से मनीष शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, धनबाद के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है. मनीष ने अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर, पटना से की थी. इसके बाद वे हिंदुस्तान के साथ मुजफ्फरपुर में जुड़ गए थे. तीन साल काम करने के बाद प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर की लांचिंग टीम के सदस्य बन गए थे.
प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर से उदय खवाड़े ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रादेशिक प्रभारी थे. उदय प्रभात खबर के साथ लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
प्रभात खबर, पटना को राम कुमार ने बाय बोल दिया है. वे यहां पर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. वे अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, धनबाद के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है.












amit ranjan
June 4, 2011 at 12:25 pm
uday jee sub-editor nahi, in-charge the..