हमार टीवी से इस्तीफा देने वाले किशन कुमार ने दैनिक जागरण, नोएडा के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. इन्हें सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. ये पिछले अठारह सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. किशन कुमार ने अपने करियर की शुरुआत लोकमत समाचार, औरंगाबाद के साथ 1993 में शुरू की थी. 1996 में वे पटना में इस्पात मेल के साथ जुड़ गए. 199 8 में इन्होंने दिल्ली में पंजाब केसरी का दामन थाम लिया.
2008 में हमार टीवी के लाचिंग के समय वे इससे जुड़ गए थे. यहां इन्होंने शिफ्ट इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं. देश लाइव से इस्तीफा देकर मिथिलेश चौबे ने साधना न्यूज का दामन थाम लिया है. इन्होंने एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है. मिथिलेश ने अपने करियर की शुरुआत एक एजेंसी से की थी. उसके बाद से हमार टीवी से जुड़ गए थे. यहां से इस्तीफा देने के बाद रांची में देश लाइव चैनल से जुड़ गए थे.












kunwar chandra pratap singh
May 5, 2011 at 7:32 am
किशन जी और मिथिलेश को नई पारियां शुरु करने के लिए बहुत-बहुत बधाई….