दैनिक जागरण, सोनीपत से कृष्ण कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. उन्होंने अपनी नई पारी पंजाब केसरी, रोहतक के साथ शुरू की है. उन्हें इंचार्ज बनाया गया है. कृष्ण कुमार ने करियर की शुरुआत हरिभूमि, सोनीपत से की थी. इसके बाद वे अमर उजाला से जुड़ गए. इसके बाद जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
ईटीवी, राजस्थान से पांच लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. माया इंडिया मासिक पत्रिका से इस्तीफा देकर गौरव चौधरी ईटीवी से जुड़ गए हैं. वे एक साल से ज्यादा समय से माया इंडिया को रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. दैनिक भास्कर, अजमेर को अपनी सेवा दे चुके शशांक त्रिपाठी भी ईटीवी से जुड़ गए हैं. दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर राहुल कटियार भी ईटीवी पहुंचे हैं. सहारा एमपी-सीजी डेस्क पर कार्यरत राजदीप यादव ने भी वहां से इस्तीफा देकर ईटीवी, राजस्थान के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. ईटीवी, यूपी को अपनी सेवा दे चुके सुजीत ने भी ईटीवी, राजस्थान से अपनी नई पारी शुरू की है. सभी को कॉपी एडिटर कम रिपोर्टर बनाया गया है.












Sumit Saraswat
July 16, 2011 at 4:26 pm
Aap Sabhi ko Shubkamna.