Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्षेत्रीय चैनल बेचेगा एनडीटीवी!

समाचार और मनोरंजन क्षेत्र में कारोबार कर रही राष्ट्रीय स्तर की प्रसारक कंपनी एनडीटीवी संभवत: अपने चैनल एनडीटीवी-हिंदू को बेचने की तैयारी कर रही है। यह चैनल एनडीटीवी और चेन्नई मुख्यालय वाले समाचार पत्र समूह दि हिंदू की बराबर हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम है। 2009 के मध्य में जब एनडीटीवी-हिंदू की शुरुआत हुई थी, तब यह चेन्नई का पहला शहर केंद्रित अंग्रेजी समाचार और मनोरंजन चैनल था।

समाचार और मनोरंजन क्षेत्र में कारोबार कर रही राष्ट्रीय स्तर की प्रसारक कंपनी एनडीटीवी संभवत: अपने चैनल एनडीटीवी-हिंदू को बेचने की तैयारी कर रही है। यह चैनल एनडीटीवी और चेन्नई मुख्यालय वाले समाचार पत्र समूह दि हिंदू की बराबर हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम है। 2009 के मध्य में जब एनडीटीवी-हिंदू की शुरुआत हुई थी, तब यह चेन्नई का पहला शहर केंद्रित अंग्रेजी समाचार और मनोरंजन चैनल था।

एनडीटीवी से जुड़े 2 निवेश बैंकरों के मुताबिक, पर्याप्त कमाई नहीं होने और 100 क्षेत्रीय चैनलों की जंग में दर्शकों को अपनी ओर खींचने में असफल रहने से 2 साल पुराने इस चैनल को बेचना पड़ रहा है। हालांकि, ये सभी चैनल तमिल भाषा के ही हैं। एनडीटीवी से करीब से जुड़े एक बैंकर ने बताया, ‘बड़ी संख्या में चैनलों के होने के कारण विज्ञापन और दर्शकों की दृष्टि से यह बाजार बेहद प्रतिस्पर्धी है। इस स्थिति में एनडीटीवी-हिंदू के लिए आगे बढऩा मुश्किल लग रहा है।

एनडीटीवी ने इसे बाजार की अफवाह बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बैंकरों ने संभावित बोलीदाता का नाम बताए बिना संकेत किया कि क्षेत्रीय स्तर पर 2 बेहद मजबूत मीडिया घराने चैनल को खरीदने की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं। संपर्क करने पर हिंदू समूह के संपादक एन राम ने कहा कि इस संयुक्त उपक्रम के बारे में बोलने के लिए एनडीटीवी अधिकृत है। एनडीटीवी-हिंदू को इस भरोसे के साथ पेश किया गया था कि भविष्य में समाचार और ज्यादा स्थानीय होते जाएंगे, लेकिन नतीजों को देखते हुए उनका अनुमान काफी हद तक गलत रहा। साभार : बिजनेस स्‍टैंडर्ड

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. neeraj

    June 10, 2011 at 8:31 am

    agar hindi me regnol channal laoge to chha jaouge…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...