: पुलिस के दो जवानों की मौत : बिहार विधानसभा चुनाव के छठे एवं अंतिम चरण में गया जिला में एक बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि इलेक्ट्रानिक मीडिया के तीन पत्रकारों समेत सात लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार गया जिला के मैगरा और डुमरिया के बीच मेजरा गांव के पास एक पुलिया के नीचे विस्फोट हुआ. विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिया के नीचे नक्सलियों द्वारा लगाए गए केन बम को पुलिसकर्मी निष्क्रिय कर रहे थे. इस दौरान इस पूरे घटनाक्रम को कवर कर रहे इलेक्ट्रानिक मीडिया के ती पत्रकार भी इसकी चपेट में आ गए.
घायल पत्रकारों में आईबीएन7 का स्ट्रिंगर अनूप चन्द्र तथा सिटी केबल के कैमरामैन किशोर कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं. तीनों को गंभीर चोटें आईं हैं. तीनों पत्रकारों समेत सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया. जहां इनकी हालत स्थित बनी हुई है.
गौरतलब है कि इसके पहले भी गया जिले में एक बम को निष्क्रिय करते समय विस्फोट हो जाने से सहारा समय के तीन पत्रकार घायल हो गए थे.












Arun Prakash Srivastava
November 21, 2010 at 1:57 pm
MERE BHAION PL. “JAAN HAI TO JAHAN HAI”EXCLUSIVE MARNE KE CHAKKAR ME KHUD EXCLUSIVE MAT BANO.arun prakash srivastava.Muzaffarpur
मदन कुमार तिवारी
November 21, 2010 at 6:07 pm
मनोज बहुत गंभीर है । १९ ता० की रात में बकरीद की दावत थी गया के मेयर के यहां । २० को चुनाव था । विमलेन्दु का छायाकर था वह । मुझे भी फोटो उपलब्ध कराता था। गया के नक्सल क्षेत्र में चुनाव कवरेज के लिये एन डी टी वी , आज तक और टाईम्स नाउ सभी की टीम आई थी। आज तक और एन डी टी वी को बोधगया में ठहरा दिया था। २० को सुबह चुनाव कवरेज में जाना था। विमलेंदु एन डी टी वी के मनीष के साथ टिकारी चला गया । मुझे मनोज ने फोन किया ७:४२ में , मैने क्हा तुम और अनुप बढो मै शेरघाटी घुमते हुये आयुंगा। मैं शेरघाटी से जैसे हीं मैगरा के रास्ते बढा , विशनपुर कोयरी बिघा के पास बारुदी सुरंग के कारण रुकना पडा । टाईम्स नाउ की जागोरी धर और शफ़ी अहमद भी साथ हीं थें। हम बारुदी सुरंग का निष्क्रिय होते देखने के लिये रुके रहें। तुरंत खबर आई मैगरा की । जब तक पहुंचते सबकुछ खत्म हो चुका था। सडक इतनी खराब थी की जान बचाना मुश्किल था। प्रशासन को शफ़ी ने फ़ोन किया और कहा की क्या हेलिकाप्टर सिर्फ़ प्राशसन के लिये है। १० मीनट में हेलिकाप्टर आ गया । गया के कलक्टर संजय सिंह ने कहा है की ईलाज की सारी व्यवस्था वो करेंगें। लेकिन अब सिर्फ़ आपकी प्रार्थना हीं उसको बचा सकती है। मनोज का न० है। ८८०४९७८७७५। लेकिन आप विमलेन्दु के न० पर फ़ोन करे । ०९०३१८४३५९५। मैम भी पट्ना में हुं। आज हीं पहुंचा हूं। लैंड्स माइन का वीडिओ मैनें यू ट्युब पर लोड कर दिया था। मन बोझील है, रो भी रहा हुं। लेकिन व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लडाई में बहुत कुछ खोना पडता हैं। http://www.youtube.com/my_videos?feature=mhum