Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

घोटालों को उजागर करने में मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई : कलराज मिश्र

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि समाज का चौथा स्तम्भ होने के कारण पत्रकारों ने सत्ता प्रतिष्ठान के सामने न झुकते हुए घोटालों को उजागर करने में बड़ी भूमिका निभाई की है। विशेष रूप से प्रिंट मीडिया ने देश में हो रहे बहुविध भ्रष्टाचारों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि समाज जीवन के विविध क्षेत्रों में गिरावट के साथ ही पत्रकारिता में भी गिरावट की बात कही जा रही है। लेकिन, पत्रकारिता जगत का अधिकांश हिस्सा इस आरोप से अछूता है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि समाज का चौथा स्तम्भ होने के कारण पत्रकारों ने सत्ता प्रतिष्ठान के सामने न झुकते हुए घोटालों को उजागर करने में बड़ी भूमिका निभाई की है। विशेष रूप से प्रिंट मीडिया ने देश में हो रहे बहुविध भ्रष्टाचारों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि समाज जीवन के विविध क्षेत्रों में गिरावट के साथ ही पत्रकारिता में भी गिरावट की बात कही जा रही है। लेकिन, पत्रकारिता जगत का अधिकांश हिस्सा इस आरोप से अछूता है।

श्री मित्र ने कहा कि पत्रकारिता समाज की विडंबनाओं को सामने लाने का स्तुत्य काम किया है। वे मई दिवस के उपलक्ष्य में एक मई को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) एवं लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (एलजे) द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक और भारतीय परिवेश में पत्रकारों के लिए जहां रोजगार के अवसर बढ़ें हैं वहीं उनके सामने चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उनका काम हो सकता है आठ, दस, बारह घंटे का होता हो लेकिन वे चौबीस घंटे के पत्रकार होते हैं। कारण प्रतिस्पर्धा के इस दौर में उन्हें हर समय सजग रहना पड़ता है। इसलिए किसी भी समय उनका काम खत्म नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि इस सबके बावजूद पत्रकारों विशेष रूप से प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने समाज को सचेत करने का बड़ा काम किया है। श्री मिश्र ने कहा कि मई दिवस पत्रकारों के अधिकारों और कर्तव्‍यों की समीक्षा का दिवस है। पत्रकार स्वयं कार्य का मूल्यांकन भी करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार की संचेतना जागृत होती है तो पत्रकार समाज में बदलाव के लिये बड़े कार्य करते हैं। पत्रकारों की इसी संचेलना ने ही देश में हुए महाघोटालों को उजाकर किया है।

शिक्षाविद डाक्टर रमेश दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारों के सामने चुनौतियां बड़ी हैं। समाज में सच के साथ खड़े होना उनका धर्म है तो परिवार और समाज की अन्य जिम्मेदारियों का दायित्‍व भी उनके ऊपर है। इस दौरान सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपजा से जुड़े तमाम पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mishra ji jabalpur se

    May 4, 2011 at 11:21 am

    Kalraj mishra ji media ki tarif karna jaruri kuki neta ji jo thahre wo bhi sattavirodhi parti ke. mishra ji aaj to khub bol rahe ho kal jab aap khotale me fasoge to media par dosh mat madhna. lekin easa hona to tay hai neta ji jo thahre…………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...