Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

चौकी इंचार्ज ने पत्रकार से किया दुर्व्‍यहार, डीआईजी ने थमाया जांच का लॉलीपाप

अपराधियों और बदमाशों की जीहुजूरी करने वाली यूपी पुलिस आम लोगों और पत्रकारों को निशाना बना रही है. चार दिन पहले लखनऊ के निराला नगर चौकी इंचार्ज प्रेमप्रकाश वार्ष्‍णेय ने आई-नेक्‍स्‍ट के पत्रकार कौशलेंद्र के साथ दुर्व्‍यवहार किया तथा मारापीटा. पत्रकार ने इसकी शिकायत डीआईजी डीके ठाकुर से की है. डीआईजी ने इस मामले की जांच एएसपी ट्रांसगोमती को सौंपी है.

अपराधियों और बदमाशों की जीहुजूरी करने वाली यूपी पुलिस आम लोगों और पत्रकारों को निशाना बना रही है. चार दिन पहले लखनऊ के निराला नगर चौकी इंचार्ज प्रेमप्रकाश वार्ष्‍णेय ने आई-नेक्‍स्‍ट के पत्रकार कौशलेंद्र के साथ दुर्व्‍यवहार किया तथा मारापीटा. पत्रकार ने इसकी शिकायत डीआईजी डीके ठाकुर से की है. डीआईजी ने इस मामले की जांच एएसपी ट्रांसगोमती को सौंपी है.

पत्रकार कौशलेंद्र निरालानगर क्षेत्र में एक ए‍टीएम से पैसे निकालने के लिए अपनी गाड़ी रोकी. इसी दौरान वाहन चेकिंग के नाम पर निराला नगर चौकी इंचार्ज प्रेमप्रकाश तथा उसके साथ के सिपाही मोटरसाइकिल के कागज की मांग की. कौशलेंद्र ने बताया कि यह गाड़ी उसके दोस्‍त का है, थोड़े पैसे निकालने थे इसलिए लेकर चला आया. इसके बाद सभी पुलिसकर्मी कौशलेंद्र के बुरा भला कहते हुए दुर्व्‍यवहार शुरू कर दिया.

कौशलेंद्र ने जब कहा कि अगर आपको परेशानी है तो आप नियमानुसार चालान काट दीजिए. इसके बाद सभी पुलिस वालों ने कौशलेंद्र से मारपीट शुरू कर दी. एक सिपाही ने कहा कि पैसे ले-देकर मामला सुलटा लो पर कौशलेंद्र ने इनकार कर दिया. किसी तरह कौशलेंद्र को छोड़ा गया. उन्‍होंने इस पूरे मामले की शिकायत डीआईजी डीके ठाकुर से की.‍ जिसके बाद उन्‍होंने इसकी जांच एएसपी ट्रांसगोमती को सौंपी गई है.

जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Imran Zaheer

    March 19, 2011 at 12:46 pm

    sab mili juli sarkaar hai, koi thik nahi ki DIG ke aadesh par waha par patrkaaro ka utpidan karne ko kaha gaya ho..jiska shikaar kaushlendra ho gaye. gaurtalab hai ki abhi haal he me media dawra DIG k upar kai sawaliya nishaan khade kiye gaye the jab unhone lohiya vahini ke aik neta ko buri trah se maara tha. samaaj ke chauthe astambh ke saath yadi aisa ho raha ho to aise me aik aam aadmi ka kya haal hoga…

  2. shailendra paashar

    March 20, 2011 at 5:54 am

    bade hi afsos ki bat h ki media ko loktantr ka chotha stamp mana gaya h lekian es polisiya gunda raj m to es aatank ki had ho gai h khas kar up m a sab jadatar dekha ja raha h lekian likhne se kam se kam dard halka to hota hi h .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...