खबर है कि चौथी दुनिया अखबार के लिए पश्चिम बंगाल के ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने वाले बिमल राय ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने प्रबंधन के साथ ट्यूनिंग ठीक न बैठने के कारण अपना इस्तीफा सौंपा. यह भी बताया जा रहा है कि उन पर खबर के साथ साथ विज्ञापन का भी काम करने का दबाव था जिसके कारण वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक चौथी दुनिया जैसे साप्ताहिक अखबार के लिए विज्ञापन जुटा पाना थोड़ा मुश्किल काम था क्योंकि कोलकाता में हजार कापियों की प्रसार संख्या के आधार पर कोई भी समूह विज्ञापन देने के लिए तैयार न था. ऐसे में बिमल राय ने इस्तीफा देना उचित समझा. सूत्रों का कहना है कि चौथी दुनिया भी अब उसी राह पर चल पड़ा है जिस पर दूसरे मीडिया हाउस चल रहे हैं. प्रत्येक ब्यूरो चीफ को खबर के साथ विज्ञापन का काम भी थमा दिया गया है. जाहिर है, ऐसी स्थिति में ब्यूरो चीफ की लेखनी में वो तेवर व ताकत नहीं होगा जिसकी उम्मीद चौथी दुनिया के पुराने पाठक कर रहे थे.
इसी कारण चौथी दुनिया की दूसरी पारी में इसके साथ कोई नामचीन, तेवरदार पत्रकार नहीं जुड़ा. थोड़े बहुत जो ठीकठाक लोग जुड़े, उन्हें टिकने नहीं दिया गया. इस तरह अब यह अखबार नए लड़कों के सहारे चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक चौथी दुनिया अपनी दूसरी पारी में वनमैन शो बनकर रह गया है. पर्दे के आगे संतोष भारतीय चौथी दुनिया के सर्वेसर्वा दिखते हैं और पर्दे के पीछे डाक्टर मनीष. डाक्टर मनीष इंडिया टीवी से लेकर वायस आफ इंडिया तक में काम कर चुके हैं और वे ही सभी आंतरिक फैसले करते हैं. उनके फैसलों पर संतोष भारतीय सिर्फ मुहर लगा देते हैं. डाक्टर मनीष के प्रभाव और संतोष भारतीय से नजदीकी के कारण दूसरा कोई पत्रकार वहां आराम से नहीं रह सका और एक एक कर बहुत सारे लोग चौथी दुनिया से विदा हो गए.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उपरोक्त उल्लखित बातों में कोई कमी-बेसी नजर आए तो उसका जवाब नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए दिया जा सकता है.












abhishek
August 26, 2011 at 8:04 am
चौथी दुनिया ने आगरा में काम एक आयल वाले को दे रखा हैं , उसने पंजाब केसरी का काम भी ले रखा हैं ,.बड़ी जोर सोर से आगरा में लौन्चिंग हुई थी , सूर्सदन में भारी मजमा लगा था लेकिन वही धाक के तीन पात ,चौथी दुनिया किसी भी केस पॉइंट पर दिखाई नहीं देता , वही संतोष भारतीय अब भी अपने आप को देश का जाना माना पत्रकार बताकर हर चौराहे पर नज़र आ रहे हैं ,पर जुगाड़ बड़ी कररी हैं संतोष भारतीय की जो की लौन्चिंग पर भारत के मुख्या चुनाव आयुक्त s y कुरेशी को लेकर आये थे ,