Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

‘जजों को मैनेज’ करने संबंधी शांति भूषण उवाच वाली सीडी असली

: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश की जांच रिपोर्ट : टीम अन्ना के स्तंभ शांति भूषण और प्रशांत भूषण फिर घिर गए सवालों के घेरे में : सीएफएसएल और सीईआरटी को जांच के लिए भेजी गई शांति भूषण वाली सीडी को इन दोनों लैब ने असली बताया है. दिल्ली पुलिस ने इसके बाद जांच रिपोर्ट तीस हजारी कोर्ट में पेश कर दिया है. कुल तीन लैब में दिल्ली पुलिस ने जांच कराई थी जिसमें से दो ने सीडी को असली करार दिया.

: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश की जांच रिपोर्ट : टीम अन्ना के स्तंभ शांति भूषण और प्रशांत भूषण फिर घिर गए सवालों के घेरे में : सीएफएसएल और सीईआरटी को जांच के लिए भेजी गई शांति भूषण वाली सीडी को इन दोनों लैब ने असली बताया है. दिल्ली पुलिस ने इसके बाद जांच रिपोर्ट तीस हजारी कोर्ट में पेश कर दिया है. कुल तीन लैब में दिल्ली पुलिस ने जांच कराई थी जिसमें से दो ने सीडी को असली करार दिया.

चंडीगढ़ की लैब ने सीडी को नकली बताया था. इस सीडी में शांति भूषण की मुलायम सिंह यादव से बातचीत है.  अमर सिंह का कहना है कि यह सीडी वर्ष 2006 में शांति भूषण और मुलायम सिंह यादव के बीच बातचीत की है. सीडी के असली पाए जाने की जानकारी के बाद अन्ना की कोर टीम के एक और सदस्य पर सवालिया निशान लग गया है. इससे पहले स्वामी अग्निवेश एक स्टिंग में टीम अन्ना के खिलाफ विरोधी बयान देते और सरकार के पक्ष में खड़े नजर आए तो टीम अन्ना से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण टीम अन्ना के प्रमुख सदस्यों में हैं. वे इंदिरा गांधी के खिलाफ मुकदमा लड़ चुके हैं.

अप्रैल में लोकपाल बिल की साझा ड्राफ्ट समिति में शांति भूषण भी शामिल थे. शांति भूषण ने आरोप लगाया था कि सीडी से छेड़छाड़ करके सिविल सोसाइटी को बदनाम करने की कोशिश की गई है. सीडी में शांति भूषण कथित तौर पर मुलायम सिंह और अमर सिंह को बता रहे हैं कि उनका बेटा प्रशांत भूषण ‘जजों को मैनेज’ कर सकता है. अप्रैल में इस मामले के सामने आने के बाद जो लोग शांति भूषण की साझा ड्राफ्टिंग कमिटी से इस्तीफे की मांग कर रहे थे, उन्हें एक बार फिर से शांति भूषण पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है.

टीम अन्ना और जन लोकपाल बिल के विरोधी वरिष्ठ वकील के बहाने अन्ना हजारे, उनके साथियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके आंदोलन को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं. इस बीच, ताजे डेवलपमेंट पर प्रशांत भूषण का कहना है कि लगता है कि पुलिस, फॉरेंसिक लैब और सरकार के कुछ अधिकारियों समेत कई लोग आपराधिक साजिश रच रहे हैं. वे सीएफएसएल, चंडीगढ़ की रिपोर्ट के बारे में क्या कह रहे हैं?

सीडी को सुनने के लिए नीचे दिए गए शीर्षक पर क्लिक करें-

ये है अमर-शांति-मुलायम वार्ता का टेप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    August 30, 2011 at 4:26 pm

    भाई प्रशांत जी आप स्वंय मान लें कि आप भ्रष्ट हैं तो ज्यादा अच्छा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...