Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जमानत हो गई फिर भी नहीं छोड़े जा रहे असांजे

: जेमिमा, माइक जैगर पहुंचे गारंटी देने : लंदन से खबर है कि विकिलीक्स के संपादक जूलियन असांजे जमानत मिलने के बावजूद छोड़े नहीं जा रहे हैं इस कारण वे अब भी जेल में पड़े हुए हैं. स्वीडन की दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार असांजे को ब्रिटेन की एक अदालत ने मंगलवार को सशर्त जमानत दे दी थी, लेकिन स्वीडन के अभियोजकों ने इस फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है. अपील की सुनवाई होने के दौरान असांजे को 48 घंटे तक जेल में रहना होगा. असांजे की गारंटी देने के लिए मशहूर संगीतकार माइक जैगर और इमरान खान की पूर्व पत्‍‌नी जेमिमा समेत कई चर्चित चेहरे मौजूद थे.

: जेमिमा, माइक जैगर पहुंचे गारंटी देने : लंदन से खबर है कि विकिलीक्स के संपादक जूलियन असांजे जमानत मिलने के बावजूद छोड़े नहीं जा रहे हैं इस कारण वे अब भी जेल में पड़े हुए हैं. स्वीडन की दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार असांजे को ब्रिटेन की एक अदालत ने मंगलवार को सशर्त जमानत दे दी थी, लेकिन स्वीडन के अभियोजकों ने इस फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है. अपील की सुनवाई होने के दौरान असांजे को 48 घंटे तक जेल में रहना होगा. असांजे की गारंटी देने के लिए मशहूर संगीतकार माइक जैगर और इमरान खान की पूर्व पत्‍‌नी जेमिमा समेत कई चर्चित चेहरे मौजूद थे.

उल्लेखनीय है कि जिला न्यायाधीश हावर्ड रिडल ने मंगलवार को 39 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे को दो लाख 40 हजार पौंड (करीब एक करोड़ 72 हजार रुपये) के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी थी. असांजे खुद को स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध कर रहे हैं. जमानत की शर्त के मुताबिक उन्हें अपना पासपोर्ट सौंपने को कहा गया है. साथ ही उन्हें एक तय जगह पर रहना होगा और स्थानीय पुलिस को रिपोर्ट करना होगा. असांजे के वकील मार्क स्टीवेन्स ने कहा कि उनके मुवक्किल को जमानत दे दी गई है, लेकिन समस्या यह है कि उन्हें जमानत के लिए दो लाख पाउंड नकद जमा करना होगा. इसमें समय लगेगा. दुख की बात यह है कि धन जमा करने के लिए मास्टरकार्ड या वीजा का इस्तेमाल नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि असांजे ने ब्रिटेन में अपने मामले की सुनवाई का फैसला इसलिए क्योंकि उन्हें यहां की न्याय व्यवस्था में पूरा विश्वास है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Sudhir.Gautam

    December 16, 2010 at 11:42 am

    The whole episode is suggestive of how one man can be a change agent using the New Media and IT applications in the right direction and intention and how the corrupt political system is going to harass the change.
    “खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे” whatver is leakde by wikileaks is deserved to be leaked, so crime is not to leak that but to take measures to avoid such act in future which when leaked white collars get dirty.
    Julian is right even if they kill him for thy acts he remain in the minds and hearts of people “time magazine” chosen him as most talked about celebrity for the year” Barack Obama is number 6. is it a coincidence that US government is behaving the way number 6 is supposed to behave, not a “manhood” act.

  2. Sudhir.Gautam

    December 16, 2010 at 12:05 pm

    यशवंत भाई भडास के पाठकों में और विकीलिक्स और विकीपिडिया के पाठकों में कुछ एक को छोड़ कर बहुतायत में एक बुनियादी फर्क है यहाँ जो समर्थ हैं वो ह्रदय विहीन और “लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर” टाइप लोग हैं. जो सब कुछ समझते हैं और सही कार्य करना और उसमें मदद करना और उसे बढ़ाना चाहते हैं वो खुद किसी चंदे के तलबगार हैं. इनमें से अधिकांश बदनसीबी से कोई माध्यम न होने की वजह से किसी कोने अतरे में पड़े लगभग जलालत वाला जीवन यापन करने को मजबूर हैं. ऐसे में अधिक(पर्याप्त) की उम्मीद करना तो अपने आपको धोखा देना ही होगा.
    ऐसे में मेरा व्यक्तिगत परामर्श है की कुछ चुनिन्दा साधन पैदा किये जाएँ जिनसे पर्याप्त धन की आपूर्ति होती रहे और ये “मिशन” जिसके लिए प्रकृति ने आपको चुना और आपने साम दाम दंड भेद भरपूर इसे निभाने का प्रयत्न किया जारी रहे.
    शेष मिलने पर तब तक के लिए “होहिये सोहि जो राम रचि राखा, का करि तर्क बढाओ साखा”
    अभी दुआ है मेरे दोस्त ये कबूल करो,
    जख्मे मरहम भी मिलेगा,
    कभी हम मिल जो गए !!!
    आमीन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...