Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

जागरण, आगरा में पानी के लिए कर्मचारियों से वसूली

देश का नम्‍बर एक अखबार दैनिक जागरण बहुत सारे अभियान चलाता है. अखबार के सरोकारों में जल संरक्षण अभियान भी शामिल है. हर साल इसको लेकर अभियान भी चलाया जाता है और लोकल लेवल पर भी ऐसी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है. दैनिक जागरण की आगरा यूनिट ने तो इसे इतनी गंभीरता से ले लिया है कि अपने कर्मचारियों को पानी भी नहीं पिलाता.

देश का नम्‍बर एक अखबार दैनिक जागरण बहुत सारे अभियान चलाता है. अखबार के सरोकारों में जल संरक्षण अभियान भी शामिल है. हर साल इसको लेकर अभियान भी चलाया जाता है और लोकल लेवल पर भी ऐसी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है. दैनिक जागरण की आगरा यूनिट ने तो इसे इतनी गंभीरता से ले लिया है कि अपने कर्मचारियों को पानी भी नहीं पिलाता.

तीन चार महीनों से यहां के कर्मचारी जब ऑफिस जाते हैं तो अपने लिए पानी का इंतजाम करके जाते हैं. भीषण गर्मी में भी जागरण कर्मी प्‍यास से मरते रहे लेकिन जागरण ने पानी का कोई इंतजाम नहीं किया. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि भीषण गर्मी में शासन-प्रशासन और सु‍धिजन लोगों को पानी पिलाने के लिए प्‍याउ लगवाते हैं लेकिन उसकी खबर छापने वाले देश के सबसे बड़े अखबार में उसके कर्मचारियों को पानी पीने के लिए अपना इंतजाम खुद करना पड़ता है. पर कोई असर नहीं हुआ. लोग अक्‍सर मजाक भी करते हैं कि जागरण आपके काम का पैसा देता है, पानी आप खुद पीजिए. इन मजाकों के बाद रिजल्‍ट यह निकला कि बाहर से पानी की बीस लीटर वाली बोतल मंगाई जाने लगी, लेकिन जागरण कर्मियों को धक्‍का तब लगा जब कुछ दिन बाद उनसे पानी के नाम पर पैसे की वसूली हुई.

एक तो जागरण, आगरा यूनिट में दो संपादकों की लड़ाई ने वैसे ही जागरण कर्मियों को परेशान कर रखा है, उस पर इस घटना पर सवाल उठाने की हिम्‍मत किसी की नहीं होती. क्‍या पता नौकरी पर तलवार लटक जाए. पानी के नाम पर वसूली अब भी जारी है. जागरणकर्मियों की कामना है कि भगवान संपादकों को सद्बबुद्धि दें ये सोचने की कि किसी को पानी कोई ऐसे ही पिला देता है, जागरण कम से कम अपने कर्मियों के लिए तो पानी की व्‍यवस्‍था कर दे. अब देखिए भगवान इन प्‍यासे कर्मचारियों की आवाज कब सुनता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ujjwal

    June 19, 2011 at 4:37 pm

    pyase ko pani pilaya nahi,
    pyase logo ki khabre khojne se kya fayda

  2. rajbali

    June 20, 2011 at 11:38 am

    sharm aanee chahiye pooran baboo ke natee – poton ko ki ve apne aadmiyon ko pyasa mar rahe hain. L A A NAT HAI..

  3. rahul

    June 20, 2011 at 3:48 pm

    agra office me pani ab kuan p rha h, vhan to beer or sharab pine valo ka bolbala h. saroj bhai or anand babu ki jai…..jise pina h beer pye ya fir sharab vo b neet. chahe to soda le lo. khaberdar jo pani manga. saroj or anand pani nhi mangte h.

  4. rahul

    June 20, 2011 at 3:52 pm

    kaun sala vha pani mang rha h, vha to soda chelta h. vese beer k sath b pani ki jarurt nhi padti, jai ho saroj babu or anand bhaiya ki. sub ko dubo do sharab or shabab me

  5. ranishaw

    June 20, 2011 at 8:23 pm

    media me ho rahi halchalo ko janane ke bhadas khola ye khabar padkar bahut aashcharya hua ki Dainik Jagran jaise akhabaar mien aisa bhi hota hoga. kaun hai vaha ka sampadak? Jagran mein kaam karne wale logo ko eski jagran management se karni chahiye. Management aise Dust aur Nirdayi logo ko charge kyo deta hai. aaj tak ki patrkarita maine aisa kabhi nahi dekha kisi sansthan mein pani ke liye tarsana pade.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...