Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

जागरण की दरिद्रता

जागरण वालों के पत्रकारिता संस्थान जेआईएमएमसी (जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन) के फाउंडेशन डे पर कई छात्र बिना खाए रह गए. उन्हें जागरण वालों ने खाना नहीं दिया. नौकरी देने का वादा कर लाखों रुपये लेकर सिर्फ डिग्री-डिप्लोमा थमाने वाले जागरण के मालिकानों ने ऐसा सख्त नियम बना रखा है कि उनकी तिजोरी में सिर्फ माल आए, जाए एक भी टका नहीं. शायद इसी नियम के कारण जेआईएमएमसी वालों ने फाउंडेशन डे पर कई छात्रों को खाना नहीं खिलाया.

जागरण वालों के पत्रकारिता संस्थान जेआईएमएमसी (जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन) के फाउंडेशन डे पर कई छात्र बिना खाए रह गए. उन्हें जागरण वालों ने खाना नहीं दिया. नौकरी देने का वादा कर लाखों रुपये लेकर सिर्फ डिग्री-डिप्लोमा थमाने वाले जागरण के मालिकानों ने ऐसा सख्त नियम बना रखा है कि उनकी तिजोरी में सिर्फ माल आए, जाए एक भी टका नहीं. शायद इसी नियम के कारण जेआईएमएमसी वालों ने फाउंडेशन डे पर कई छात्रों को खाना नहीं खिलाया.

जेआईएमएमसी ने 30 अप्रैल को फाउंडेशन डे रखा था. इस आयोजन में नए-पुराने छात्रों को बुलाया गया था. यहां पर लंच और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. एक छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आयोजकों ने संस्‍थान के सभी सीनियर छात्रों को इसका आमंत्रण पत्र भेजा था. उसमें मैं और मेरे कुछ अन्‍य दोस्‍त भी शामिल थे. इसमें कमी ये हुई कि हमलोगों ने उसका रिप्‍लाई नहीं दिया था. पर ज्‍यादातर दोस्‍तों ने आमंत्रण पत्र का रिप्‍लाई किया था. शायद इस रिप्‍लाई के आधार पर ही भोजन तैयार कर रहे थे.

हम लोग जब लंच के लिए गए तो हमलोगों को खाना नहीं दिया गया. उसने बताया कि मैं ऐसा नहीं कहूं‍गा कि बात यहां केवल खाने की है, पैसा खर्च कर हम होटल में भी खा सकते थे. बात ये है कि हम अपने उस संस्‍थान गए हुए थे जहां से हमने पत्रकारिता की शिक्षा ली थी. हमलोगों से कहा गया कि बिना टोकन के कुछ खाने को नहीं दिया जाएगा. ये भी कहा गया कि आप लोग बिना स्लिप के अंदर कैसे चले आए. हमने बताया कि हमलोगों को इन्‍वीटेशन भेजा गया था, पर वो लोग सुनने को तैयार नहीं हुए.

उसने बताया कि यहां बात केवल खाने भर की नहीं है. हमें बुलाया गया था, हमें पढ़ाने वाले भी पहचानते थे, परन्‍तु इसके बाद भी जिस तरह का रवैया हमलोगों के साथ अपनाया गया वह बहुत अपमानित करने वाला था. जागरण ग्रुप ने तो बनियागिरी की हद ही पार कर दी. हमलोगों को अपने को सबसे बड़ा अखबार बताने वाले ग्रुप के संस्‍थान की हालत पर तरह आया, हम सभी मित्र वापस चले आए.

आमंत्रण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rohit

    May 4, 2011 at 6:44 am

    :),,,,,, this is not true………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...