जी यूपी से अनिल कुमार को बाहर कर दिया गया है. अनिल पर छुट्टी पर घर जाने के बाद देर से कार्यालय लौटने का आरोप है. बताया जा रहा है कि अनिल के साथ हादसा हो गया था, जिससे वे तय छुट्टी पर वापस लौटने की बजाय देर से लौटे, इसकी सूचना उन्होंने अपने वरिष्ठों को दे दी थी. इसके बावजूद उनके कार्यालय लौटने के बाद उन्हें मना कर दिया गया. अनिल का तबादला जी बिजनेस से जी यूपी में किया गया था. वे काफी समय से जी के साथ जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि अनिल अपने साथ हुए हादसे की सूचना शिफ्ट इंचार्ज रमेश चंद्रा को दे दी थी, इसकी जानकारी आउटपुट डेस्क के प्रभारी अतुल सिन्हा को भी थी, इसके बावजूद अनिल वाशिन्द्र मिश्र के फैसले के शिकार हो गए.
जनसंदेश न्यूज ने अपनी टीम में कई लोगों को जोड़ा है. इन लोगों ने एडिटोरियल, एमसीआर और पीसीआर सेक्शन में ज्वाइन किया है. ज्वाइन करने वालों में सीएनईबी से सोबान सिंह, सहारा से एकता गुप्ता, आजाद न्यूज से अविनाश एवं आनंद तथा एमएचवन से उमेश कुमार शामिल हैं. सोबान सिंह को पीसीआर हेड बनाया गया है. इसके पहले भी वो जनसंदेश के साथ रह चुके हैं. एकता को असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. उमेश कुमार, अविनाश एवं आनंद ने एमसीआर में ज्वाइन किया है. इसके साथ ही प्रबंधन ने इंटर्न के रूप में काम कर रहे निशाद और दीपा को असिस्टेंट प्रोड्यूसर बना दिया है.
कमल शर्मा
June 7, 2011 at 5:32 pm
अनिल को मैं खुद लंबे समय से जानता हूं। वह लापरवाह नहीं हे। झूठ नहीं बोलता। उसने सही जानकारी दी होगी। बेहद गलत हुआ। अनिल दुखी न हो, मैं तुम्हारे साथ हूं। तुम्हे जल्दी अच्छा जॉब मिले, यही कामना।
RKB
June 8, 2011 at 1:02 pm
Anil Ji Khabar jo bhi ho… Asliyat hum log jante hain… aap nirash na hoiyega… Hum aapke sath hain..