Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

जेपी इंडस्ट्रीज के जेपी गौड़ को चारा डालते अमर सिंह और अमर सिंह को तेल लगाते जेपी गौड़

जेपी इंडस्ट्रीज के जेपी गौड़ से खुद अमर सिंह बात करना चाहते थे. यह जानकारी जेपी इंडस्ट्रीज की तरफ से अमर सिंह के बंगले पर फोन करने वाले आपरेटर ने अमर सिंह के आपरेटर को दी और तदनुसार जेपी गौड़ की बातचीत अमर सिंह से कराने का अनुरोध किया. इस बातचीत में अमर सिंह एक शिकारी की तरह शिकार फांस रहे हैं. जेपी गौड़ को चुर्क की सीमेंट फैक्ट्री दे रहे हैं. बिड के बारे में बात हो रही है. अमर सिंह जेपी इंडस्ट्रीज के राइवलरों के नाम बताते हुए कहते हैं कि देखिए, हम आपका कितना खयाल रखते हैं.

जेपी इंडस्ट्रीज के जेपी गौड़ से खुद अमर सिंह बात करना चाहते थे. यह जानकारी जेपी इंडस्ट्रीज की तरफ से अमर सिंह के बंगले पर फोन करने वाले आपरेटर ने अमर सिंह के आपरेटर को दी और तदनुसार जेपी गौड़ की बातचीत अमर सिंह से कराने का अनुरोध किया. इस बातचीत में अमर सिंह एक शिकारी की तरह शिकार फांस रहे हैं. जेपी गौड़ को चुर्क की सीमेंट फैक्ट्री दे रहे हैं. बिड के बारे में बात हो रही है. अमर सिंह जेपी इंडस्ट्रीज के राइवलरों के नाम बताते हुए कहते हैं कि देखिए, हम आपका कितना खयाल रखते हैं.

जेपी गौड़ भी अमर सिंह को तेल लगाते हैं. याद रखिए, ये सब बातचीत उस दौर में हो रही थी जब यूपी में मुलायम की सरकार थी और अमर सिंह विकास परिषद के सर्वेसर्वा हुआ करते थे, और इसी कारणों उद्योगपतियों के आंखों के तारा हुआ करते थे. कहते हैं कि तब अमर सिंह ने दोनों हाथों से माल कमाया और उद्योगपतियों को भरपूर काम दिलाया… लीजिए, जेपी गौड़ से बातचीत सुनने के पहले बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट को पढ़ लीजिए…

अमर- हैलो
जेपी गौड़- नमस्कार। जयप्रकाश बोल रहा हूं.
अमर- नमस्कार जी, दीपावली की बड़ी शुभकामनाएं.
जेपी गौड़- आपको भी बहुत हों.
अमर- और बहुत प्रणाम आपको.
जेपी गौड़- अरे आपको भी.
अमर- चुर्क की सीमेन्ट फैक्टरी लेना चाहते हैं?
जेपी गौड़- ऐं
अमर- मिर्जापुर के चुर्क की सीमेन्ट फैक्टरी लेंगे आप?
जेपी गौड़- हां बिल्कुल। वो बिड है पंद्रह तारीख।
अमर- हां जी।
जेपी गौड़- वो बिड है पंद्रह तारीख को।
अमर- हां बिड है
जेपी गौड़- अवश्य लेंगे साहब।
अमर- अच्छा।
जेपी गौड़- वो ऐसा है रीवां के अंदर फंसे हुए हैं तो हमें ये शूट करेगा.
अमर- अच्छा, शूट करेगा।
जेपी गौड़- हां। साइडें मिलती हैं न उसमें. रेलवे की साइडें मिल जाती हैं. रीवां में साइडे नहीं हैं हमारे पास.
अमर- हां हां।
जेपी गौड़- तो वो डिसअडवान्टेज हमेशा रहता है.
अमर- आपकी कम्पटीशन लाफार्ज से है.
जेपी गौड़- हां लाफार्ज से है.
अमर- और बिड़ला से है.
जेपी गौड़- हां, बिड़ला से है और एक डालमिया से है.
अमर- देखिए आपने तो बताया नहीं लेकिन हम आपका कितना ख्याल रखते हैं।
जेपी गौड़- हां ख्याल तो रखते हैं. बिल्कुल। अब कब मिलें?
अमर- आप ही नहीं मिलते।
जेपी गौड़- नहीं आप बिहार में बिजी थे इसलिए फोन नहीं किया। तीन तारीख को मैं रहूंगा दिल्ली में।
अमर- तीन तारीख को तो आपके गुरूनानक भी आ रहे हैं दिल्ली में।
जेपी गौड़- (हंसते हुए) सुनिये हमारे नानक यहां बैठे हुए हैं. जो बोल रहे हैं. समझे साहब।
अमर- आइये स्वागत है. तीन तारीख को मिलते हैं. हम भी रहेगे.

और ये है जेपी गौड़ से अमर सिंह की बातचीत का टेप. नीचे दिए गए आडियो प्लेयर का साउंड फुल करें और प्ले सिंबल पर क्लिक करें…

There seems to be an error with the player !


इनकी बातचीत को भी सुनें…

अमर सिंह – बिपाशा बसु संवाद

अमर सिंह – मुलायम सिंह यादव संवाद

अमर सिंह – अनिल अंबानी संवाद

संपूर्ण अमर वार्ता टेप (कुल 23) के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

अमर टेप कथा 1

अमर टेप कथा 2

अमर टेप कथा 3

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...