झारखंड सरकार ने पहली बार पत्रकारों के लिए पुरस्कार और फेलोशिप की बड़ी योजना घोषित की है। इसके तहत दस पत्रकारों/छायाकारों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार और 20 पत्रकारों को 50-50 हजार की मीडिया फेलोशिप दी जायेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2011 है। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
दस पत्रकारों/छायाकारों के लिए एक-एक लाख का पुरस्कार : झारखंड सरकार ने दस पत्रकारों/छायाकारों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की योजना बनायी है। दो पुरस्कार राज्य स्तरीय विकास के लिए और दो पुरस्कार जिला स्तरीय विकास के लिए दिये जायेंगे। जनजातीय भाषाओं में विकास संबंधी दो पत्रकारों, इलेक्ट्रानिक के दो पत्रकारों और दो छायाकारों को पुरस्कार मिलेंगे। आवेदन के साथ संबंधित संपादक/ब्यूरों चीफ की अनुशंसा संलग्न करना आवश्यक है।
झारखंड मीडिया फेलोशिप : 20 पत्रकारों को 50-50 हजार : झारखंड सरकार ने 20 पत्रकारों को मीडिया फेलोशिप के तहत 50-50 हजार की राशि देने की घोषणा की है। यह खासकर युवा एवं गंभीर मीडियाकर्मियों एवं शोधकर्ताओं के लिए एक अनूठा अवसर है। इसमें प्रिंट के दस मीडियाकर्मियों को विकासात्मक विषयों पर शोध व रिपोर्टिंग के लिए फेलोशिप दी जायेगी। सात फेलोशिप इलेक्ट्रानिक और तीन फेलोशिप रेडियो पत्रकारों को देने की योजना है।
दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2011 है। पूरी जानकारी http://www.jharkhand.gov.in में मिलेगी। इस वेबसाइट पर परेशानी हो तो सामान्य जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग – http://rtistory.blogspot.com पर भी देख सकते हैं। 0651-2282522 पर पूछताछ कर सकते हैं।
विष्णु राजगढि़या
ब्यूरोचीफ नई दुनिया
झारखंड












ईश्वर सिंह
May 21, 2011 at 12:46 pm
पत्रकारों के हित में झारखण्ड सरकार की यह अच्छी पहल है।