Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

डीजीपी के बयान के बाद आर्थिक भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त कारपोरेट मीडिया मालिकों की नींद उड़ी

मुंगेर। बिहार के पुलिस महानिदेशक अभयानंद के मुंगेर मुख्यालय पर 12 अक्‍टूबर को राज्य के आर्थिक अपराधियों के विरुद्ध एक पखवाड़ा में बड़ी मुहिम शुरू करने की घोषणा से पूरे राज्य के बड़े-बड़े मीडिया कारपोरेट सेक्टर के मालिकों और भ्रष्ट सरकारी पदाधिकारियों की गठजोड़ की नींद मानो उड़ सी गई है। इस बयान के बाद से अरबों-खरबों रुपये के सरकारी विज्ञापन प्रकाशन घोटाला में शामिल बिहार के प्रतिष्ठित अखबार दैनिक हिन्दुस्तान के मालिक और घोटाला में संलग्न सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी परेशान हैं।

मुंगेर। बिहार के पुलिस महानिदेशक अभयानंद के मुंगेर मुख्यालय पर 12 अक्‍टूबर को राज्य के आर्थिक अपराधियों के विरुद्ध एक पखवाड़ा में बड़ी मुहिम शुरू करने की घोषणा से पूरे राज्य के बड़े-बड़े मीडिया कारपोरेट सेक्टर के मालिकों और भ्रष्ट सरकारी पदाधिकारियों की गठजोड़ की नींद मानो उड़ सी गई है। इस बयान के बाद से अरबों-खरबों रुपये के सरकारी विज्ञापन प्रकाशन घोटाला में शामिल बिहार के प्रतिष्ठित अखबार दैनिक हिन्दुस्तान के मालिक और घोटाला में संलग्न सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी परेशान हैं।

पुलिस महानिदेशक अभयानन्द ने मुंगेर में पत्रकार सम्मेलन में खुला ऐलान किया है कि बिहार सरकार एक पखवारे के अन्दर आर्थिक भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों या संस्थाओं के विरुद्ध एक बड़ी मुहिम की शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने अंग्रेजी में कहा कि- ‘‘बिहार गवर्नमेंट इस गोइंग टू गिव मेजर ड्रस्‍ट ऑन इकॉनामिक अफेंडर्स”। पुलिस महानिदेशक ने राज्य की जनता से ऐलान किया है कि आर्थिक अपराध या अन्य संगीन अपराध से जुड़ी सच्ची और ठोस सूचनाओं को राज्य की जनता उनके नाम से विभाग के पते पर या उनके ई-मेल पर भेजने का काम करे। मिलने वाली सूचनाओं का अध्ययन कर वे खुद कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे।

इस बीच, विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक का कार्यालय ई-मेल पर भेजे गए दैनिक हिन्दुस्तान के करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़ा के मामले में भड़ास4मीडिया डॉट काम पर छपी रिपोर्ट का अध्ययन गंभीरता पूर्वक कर रहा है। यदि पुलिस महानिदेशक अपने अध्‍ययन और मूल्यांकन में दैनिक हिन्दुस्तान के सरकारी विज्ञापन फर्जीवाड़ा की घटना को बड़े आर्थिक अपराध की श्रेणी में रखते हैं, तो आनेवाले महीनों में बिहार पुलिस को इस सनसनीखेज आर्थिक अपराध के मामले में जांच के आदेश भी मिल सकते हैं।

आपको बताते चलें कि विगत महीनों में भड़ास4मीडिया डाट काम ने कई श्रृंखला में मेसर्स हिन्दुस्तान टाइम्स लिमिटेड, जो बाद में मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड और अब मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, के अखबार दैनिक हिन्दुस्तान के बिना रजिस्‍ट्रेशन के भागलपुर और मुजफ्फरपुर से अवैध प्रकाशन और इसके जरिए अरबों रुपये के सरकारी राजस्व के लूट की खबरों को प्रकाशित किया था। उन सभी प्रकाशित खबरों को ई-मेल से पुलिस महानिदेशक के ई-मेल पते पर भेज दिया गया है।

इस बीच, बिहार की राजधानी पटना से मिल रही रिपोर्ट में बताया गया है कि इन दिनों पटना पत्रकार-जगत में यह चर्चा जोरों पर है कि -‘‘क्या बिहार पुलिस भड़ास4मीडिया डाट काम में प्रकाशित दैनिक हिन्दुस्तान के एक करोड़ के उपर की राशि के विज्ञापन फर्जीवाड़ा की जांच शुरू करने जा रही है? क्या बिहार पुलिस सरकारी विज्ञापन फर्जीवाड़ा में शामिल कोरपोरेट मीडिया जगत की हस्ती और फर्जीवाड़ा को जन्म देने और उसे फलने-फूलने में पत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय, पटना के शीर्ष पदाधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी?’’

अंत में बताते चलें कि बिहार सरकार के वित्त जांच दल, जिसका नेतृत्व वरीय अंकेक्षक दिनेश्वर गोस्वामी कर रहे थे, ने अपने जांच रिपोर्ट में उजागर कर दिया था कि किस प्रकार दैनिक हिन्दुस्तान ने एक करोड़ से अधिक राशि का सरकारी विज्ञापन मद में फर्जीवाड़ा किया। यदि बिहार पुलिस पूरे दस वर्षों के दौरान की जांच करती है, तो फर्जीवाड़ा की राशि कई करोड़ों में चली जायेगी। यद्यपि वित्त जांच दल ने मात्र दो वित्तीय वर्षों के मध्य का ही अंकेक्षण किया था।

मुंगेर से श्रीकृष्ण प्रसाद की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...