Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दाउद के करीबियों से मुलाकात बना जेडे की हत्‍या का कारण

खोजी पत्रकार ज्‍योतिर्मय डे (जेडे) की हत्‍या की गुत्‍थी धीरे-धीरे सुलझने लगी है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जे डे की हत्‍या के पीछे अंडरवर्ल्‍ड सरगना छोटा राजन का हाथ था। हालांकि जे डे को भी इस बात की भनक लग गई थी छोटा राजन उन्‍हें नुकसान पहुंचा सकता है। सूत्रों के मुताबिक 56 साल के पत्रकार को यह खबर उनके मुखबिर के जरिये मिली थी।

खोजी पत्रकार ज्‍योतिर्मय डे (जेडे) की हत्‍या की गुत्‍थी धीरे-धीरे सुलझने लगी है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जे डे की हत्‍या के पीछे अंडरवर्ल्‍ड सरगना छोटा राजन का हाथ था। हालांकि जे डे को भी इस बात की भनक लग गई थी छोटा राजन उन्‍हें नुकसान पहुंचा सकता है। सूत्रों के मुताबिक 56 साल के पत्रकार को यह खबर उनके मुखबिर के जरिये मिली थी।

जेडे को पता चला था कि छोटा राजन अपने चिर प्रतिद्वंद्वी दाऊद इब्राहिम के करीबियों से मुलाकात को लेकर उन पर खफा था। छोटा राजन ने अपने गुर्गों के जरिये जे डे को गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार करने की धमकी दी थी। जे डे बीते अप्रैल-मई में लंदन गए थे और बताया जाता है कि वहां उन्‍होंने दाऊद के बेहद करीबी से मुलाकात की जिसपर 1993 में मुंबई में हुए बम ब्‍लास्‍ट की साजिश रचने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक जे डे की हत्‍या की एक वजह यह भी हो सकती है। इसके बाद डे ने फिलिपींस की यात्रा के लिए  वहां के कॉन्‍सुलेट में कई अर्जियां दी। कहा जाता है कि छोटा राजन इस वक्‍त फिलिपींस में ही है।

डे अंडरवर्ल्‍ड पर अपनी तीसरी किताब लिख रहे थे और सूत्रों के मुताबिक वो इसी सिलसिले में इंग्‍लैंड गए थे जहां उन्‍होंने दाऊद के करीबी से मुलाकात की। बीते 11 जून को डे की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। हत्‍या से महज दो दिन पहले ही डे ने छोटा राजन के करीबियों से चेंबुर स्थित एक रेस्‍तरां में मुलाकात की। इनमें एक डे का करीबी और बुकमेकर बताया जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात डे के पास सुलह का आखिरी मौका था लेकिन अफसोस कि सुलह नहीं हो सका। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Anand

    June 28, 2011 at 1:30 pm

    details ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...