बिहार काडर के आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण का दूरदर्शन महानिदेशक बनना तय हो गया है। वहीं आकाशवाणी के महानिदेशक की कुर्सी लीलाधर मंडलोई को मिल सकती है। प्रसार भारती बोर्ड ने दूरदर्शन और आकाशवाणी के महानिदेशकों के पद के लिए चयनित तीन-तीन नामों की एक संशोधित सूची सूचना व प्रसारण मंत्रालय को भेजी थी।
सूत्रों के अनुसार इस संशोधित सूची में दूरदर्शन के महानिदेशक के पद के लिए तीन प्रस्तावित नामों में से त्रिपुरारी शरण का नाम सबसे ऊपर है। वहीं लीलाधर मंडलोई का नाम आकाशवाणी महानिदेशक पद के लिए प्रस्तावित सूची में सबसे ऊपर है। मंडलोई फिलहाल अस्थाई रूप से दूरदर्शन के महानिदेशक का कार्यभार देख रहे हैं। साभार : भास्कर











