Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दूरदर्शन न्‍यूज के कर्मचा‍री आज मना रहे ‘ब्‍लैक फ्राइडे’

दूरदर्शन न्‍यूज के अनुबंधित कर्मचारी पिछले तीन सालों से वेतन वृद्धि न होने समेत कई मांगों को लेकर आज ‘ब्‍लैक फ्राइडे’ मना रहे हैं. कर्मचारी किसी प्रकार का प्रदर्शन या शोर शराबा करने की बजाय बाहों पर काला पट्टी बांधकर अथवा शरीर पर कोई एक काला कपड़ा पहनकर शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं. पैकेंजिंग, एसाइनमेंट, कैमरा, पीसीआर, एमसीआर समेत सभी सेक्‍शन के कर्मचारी इसमें शामिल हैं.

दूरदर्शन न्‍यूज के अनुबंधित कर्मचारी पिछले तीन सालों से वेतन वृद्धि न होने समेत कई मांगों को लेकर आज ‘ब्‍लैक फ्राइडे’ मना रहे हैं. कर्मचारी किसी प्रकार का प्रदर्शन या शोर शराबा करने की बजाय बाहों पर काला पट्टी बांधकर अथवा शरीर पर कोई एक काला कपड़ा पहनकर शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं. पैकेंजिंग, एसाइनमेंट, कैमरा, पीसीआर, एमसीआर समेत सभी सेक्‍शन के कर्मचारी इसमें शामिल हैं.

दूरदर्शन न्‍यूज के अनुबंधित कर्मचारी पिछले कई सालों से वेतन में बढ़ोत्‍तरी तथा सभी कर्मचारियों के लिए एक सा नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए कर्मचारी काफी समय से लोकतांत्रितक तरीके से आंदोलन चला रहे हैं. कर्मचारियों की मांग है कि कार्य के दौरान होने वाली किसी घटना के बाद अनुपस्थित होने, गर्भवती महिला कर्मचारियों के छुट्टी लेने के दौरान वेतन कटौती ना किया जाए.

दूरदर्शन में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों की सुविधाएं भी एक जैसी नहीं हैं. बासिल के माध्‍यम से नियुक्‍त होने वाले कर्मचारियों के लिए अलग तथा प्रसार भारती के जरिए नियुक्‍त होने वालों के लिए अलग. कर्मचारी काफी समय से मांग कर रहे हैं कि एक पद पर कार्यरत सभी दूरदर्शन कर्मियों के लिए एक जैसी सुविधाएं और योजनाएं लागू की जानी चाहिए. कर्मचारी यह भी मांग कर रहे हैं कि पिछले तीन सालों से उनकी सेलरी में हाइक नहीं दी गई जबकि इस दौरान महंगाई काफी बढ़ गई है.

इसके अतिरिक्‍त कई और दूसरी मांगों को लेकर दूरदर्शन कर्मी आज ब्‍लैक फ्राइडे मना रहे हैं. इसके अंतर्गत सभी विभाग के कर्मचारियों से लेकर एंकर भी समाचार वाचन के दौरान काला कोट या कोई काला ड्रेस पहनकर ही समाचार पढ़ेंगे. खबर है कि दूरदर्शन के महानिदेशक त्रिपुरारी शरण एवं डीडी न्‍यूज के डीजी एसएम खान ने चार बजे दूरदर्शन न्‍यूज के दस वरिष्‍ठों को मीटिंग के लिए बुलाया है. जिसमें इन विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी.

गौरतलब है कि डीडी न्‍यूज में लगभग 350 कर्मचारी कार्यरत है. इन्‍हें सरकार की तरफ से चिकित्सा/जीवन बीमा जैसी सामाजिक कल्याण योजना की एक भी सुविधा उपलब्‍ध नहीं है. सरकारी नियंत्रण वाले संस्थान में कार्यरत होने के बावजूद इन्‍हें पीएफ का लाभ नहीं दिया जाता है. महिला कर्मचारियों को मातृत्व लाभ और प्रसव के दौरान किसी भी तरह की छुट्टी का प्रावधान नहीं है.  छुट्टी लेने की दशा में उनकी सेलरी काट ली जाती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. arvind chaturvedi

    August 6, 2011 at 5:59 am

    डी.जी. दूरदर्शन ने मीटिंग के लिए आज शाम ४ बजे बुलाया। इन कर्मचारियों का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल डी.जी. से मिलने तय समय पर गया। मीटिंग की शुरूआत डी.जी.दूरदर्शन ने धमकी के साथ की कहा मै तुम तीन सौ लोगों को महज दो घण्टे से कम समय के अंदर ही निकाल सकता हूं। तुम सभी अपने ब्लैक बैज उतार फेकों। तुम्हारा कोई ना तो नैतिक और ना ही क़ानूनी तौर पर वेतनवृध्दि की मांग करना अधिकार बनता है। मंहगाई में एक कुक और एक चपरासी भी गुज़ारा करता है तो तुम्हारा वेतन तो उन सब से अच्छा ही है। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल महिला सदस्यों को नज़रअंदाज़ करके डी.जी. की बदतमीजी जारी रही।

  2. pavan

    August 7, 2011 at 3:14 pm

    tabhi to doordarshan dukhdarshan banta ja raha hai[url][/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...