दैनिक भास्कर, बठिंडा से राजेश नेगी ने इस्तीफा दे दिया है. वे भास्कर में स्टाफर थे. उन्होंने अपनी नई पारी अमर उजाला, बठिंडा से ही रिपोर्टर के रूप में शुरू की है. राजेश पिछले डेढ़ साल से भास्कर के साथ जुड़े हुए थे. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, बठिंडा के साथ की थी. अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दीं. जब अमर उजाला ने पंजाब से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया तो ये दैनिक अजीत के साथ जुड़ गए.
दैनिक भास्कर, बठिंडा से लता मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थीं. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रबंधन द्वारा शादी के लिए उनकी छुट्टी न स्वीकारे जाने से नाराज होकर दिया. फिलहाल शादी के चलते उन्होंने कहीं ज्वाइन नहीं किया है लेकिन उनके न्यूज चैनल डे एंड नाइट से जुड़ने की संभावना है. वे दो सालों से दैनिक भास्कर के साथ जुड़ी हुई थीं.
इस दोनों के इस्तीफा देने के बाद भास्कर, बठिंडा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब यहां पर ब्यूरोचीफ सहित तीन लोग ही बचे हुए हैं. सभी पर काम का अत्यधिक दबाव है. प्रबंधन द्वारा नए पत्रकारों की तलाश किए जाने के बावजूद यहां की कार्यप्रणाली और सेलरी को देखते हुए कोई आने को तैयार नहीं दिख रहा है.











