Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैविक भास्कर में तब्दील होने को तैयार दैनिक भास्कर!

करीब एक हफ्ते पहले डीबी कार्प लिमिटेड की तरफ से भोपाल के लिए दैविक भास्कर टाइटल बुक कराया गया है. इसके पहले आप इसी पोर्टल पर पढ़ चुके हैं कि डीबी कार्प वालों ने यूपी व उत्तराखंड में दैनिक भास्कर की जगह दैविक भास्कर के नाम से अखबार प्रकाशित करने का इरादा बना लिया है और इसी कारण यूपी-उत्तराखंड के लिए दैविक भास्कर टाइटल बुक कराया है. सूत्रों के मुताबिक टाइटिल को लेकर खानदान में चल रहे झगड़े से हमेशा के लिए निजात पाने के उद्देश्य से रमेश चंद्र अग्रवाल और उनके बेटे दैनिक भास्कर से दैविक भास्कर पर शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं. इसी कारण धीरे-धीरे वे हर उस जगह के लिए दैविक भास्कर टाइटिल बुक करा रहे हैं, जहां से उनका अखबार अभी निकल रहा है या निकलने वाला है.

ताजी सूचना भोपाल से दैविक भास्कर नाम से टाइटिल बुक कराए जाने को लेकर है. आरएनई से मिली सूचना के मुताबिक डीबी कार्प ने करीब हफ्ते भर पहले 15 दिसंबर 2010 को भोपाल से दैविक भास्कर के नाम से टाइटिल रजिस्टर्ड करवाया है. इसका टाइटल कोड MPHIN25414 है. आनर का नाम M/S DB CORP LTD है. पता की जगह लिखा है- 6, DWARKA SADAN, PRESS COMPLEX, M.P. NAGAR ZONE 1, DIST- BHOPAL, M.P.  ज्ञात हो कि यूपी और उत्तराखंड में संजय अग्रवाल के नाम दैनिक भास्कर टाइटिल है. इसलिए इन इलाकों में डीबी कार्प वाले दैनिक भास्कर नाम से अखबार कानूनन नहीं निकाल सकते. रांची से दैनिक भास्कर नाम से अखबार निकालने के पहले रमेश चंद्र अग्रवाल व उनके बेटों और संजय अग्रवाल के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चली. माना जा रहा है कि डीबी कार्प समूह इन झगड़ों से ब्रांड नेम व काम पर असर पड़ते देख टाइटिल के झगड़े से पूरी तरह निजात पाना चाहता है इसी कारण दैविक भास्कर नाम से वैकल्पिक टाइटिल की व्यवस्था करके चल रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. swastik

    December 23, 2010 at 8:40 am

    yashvant ji, dainik jagran ki tarah aapke yahan bhi payment ki dikkat aa gaye kya jo heading ke saath khel shuru kar diya. ise correct keejiye, dahik nahi davik keejiye.

  2. akash rai

    December 24, 2010 at 1:30 am

    koi far knahi padega akhbaar ki sehat per chaahe dainik ho daivik bhaskar teg se hi akhbaar ki lmkpriyata barkaar rahegi ,

    akash rai
    bhaskar correspondent .mp

  3. RAJESH CHOURASIA

    December 24, 2010 at 2:45 pm

    dainik bhaskar ke beuro riportro ne mp me chavi dhumil karne me koi kasar nahi chodi or ab nam badal jane pr or jyada ashar padega hi…..

  4. achchhelal verma

    December 24, 2010 at 3:30 pm

    भास्कर समूह को दैविक भास्कर के लिए बधाई

  5. prakash kumar

    December 25, 2010 at 11:23 am

    akbhar ke nam badalne se koi fark nahi parta hai
    prakash kumar
    samastipur
    bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...