Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दो दशक से ऊपर का यह साथ खत्म हुआ

दस दिन पहले ही वीरेन दा और राजुल जी ने आश्वस्त किया था कि भाई साहब अब ठीक हैं, घर आ गए हैं। राजुल जी ने रात को बात करने की सलाह दी, जबकि वीरेन दा ने कहा कि अतुल जी जल्दी ही खुद फोन करेंगे। सुबह उनके बारे में चर्चा कर ही रहे थे कि दोपहर सवा बजे फोन पर मनहूस खबर मिली। अब वह कभी फोन नहीं करेंगे, न सुनेंगे और न बुलाकर समझाएंगे। दो दशक से ऊपर का यह साथ खत्म हुआ। 22 साल पहले उन्होंने ही मुझे मेरठ में बतौर सीनियर सब एडीटर नौकरी दी थी। मैं रात की पाली में काम करता था। गढ़वाल संस्करण छपने के बाद ही भाई साहब घर जाते थे और पहुंचते ही उनका फोन आता था। वह पेज और कॉलम नंबर गिना कर गलतियां बताते थे, और अगले संस्करण में उन्हें दुरुस्त करने को कहते थे।

दस दिन पहले ही वीरेन दा और राजुल जी ने आश्वस्त किया था कि भाई साहब अब ठीक हैं, घर आ गए हैं। राजुल जी ने रात को बात करने की सलाह दी, जबकि वीरेन दा ने कहा कि अतुल जी जल्दी ही खुद फोन करेंगे। सुबह उनके बारे में चर्चा कर ही रहे थे कि दोपहर सवा बजे फोन पर मनहूस खबर मिली। अब वह कभी फोन नहीं करेंगे, न सुनेंगे और न बुलाकर समझाएंगे। दो दशक से ऊपर का यह साथ खत्म हुआ। 22 साल पहले उन्होंने ही मुझे मेरठ में बतौर सीनियर सब एडीटर नौकरी दी थी। मैं रात की पाली में काम करता था। गढ़वाल संस्करण छपने के बाद ही भाई साहब घर जाते थे और पहुंचते ही उनका फोन आता था। वह पेज और कॉलम नंबर गिना कर गलतियां बताते थे, और अगले संस्करण में उन्हें दुरुस्त करने को कहते थे।

उनकी नजर गलतियों पर ही अटकती थी। वह न कभी साहब बने, न सर, वह हर छोटे-बड़े के भाई साहब थे। अकसर कहते कि हमने तो साथ ही पत्रकारिता सीखी है, लेकिन वह पहले दिन से मेरे गुरु थे। कोई भी खबर उनकी नजर से गुजरती, तो उसमें दो-चार एलीमेंट जुड़ जाते थे। तीस साल के कॅरियर में बहुत से खांटी संपादकों को भी मैंने इतना परफेक्शनिस्ट नहीं पाया। इतना बड़ा कारोबार और हर विभाग पर उतनी ही पकड़। इतनी क्षमता कि किसी भी घड़ी हर समस्या का हल उनकी टिप्स पर होता था। अखबार मालिक और संपादक से अलग एक ऐसा इनसान, जो हर साथी की पीड़ा अपने सीने में ले आते थे।

1992 में जब दफ्तर में करंट लगने के बाद मैं मेज पर लेटा था, तो भाई साहब खुद मेरे हाथ-पैर दबा रहे थे। मेरठ में आलोक भदोरिया जब ऑपरेशन टेबल पर थे, तो भाई साहब रात को खून देने के लिए लाइन में लगे थे। इस बार मुझे कानपुर भेजा, तो टीम की कमजोरियों पर बात हुई। बोले- जुयाल जी मैंने नौकरी देकर पुण्य तो खूब कमाए, लेकिन अखबार को मजबूत नहीं कर पाया। जब छंटनी और तबादले की बात आई, तो बोले- घर में जब कोई बूढ़ा हो जाता है, तो उसे बाहर तो नहीं फेंक देते, कुछ और आदमी रख लाजिए। हे ईश्वर! क्या सारे भले लोगों को उठा लोगे? भाई साहब! हम अनाथ महसूस कर रहे हैं। हम कोशिश करेंगे वैसा बनने की, जैसा आप चाहते थे।

लेखक दिनेश जुयाल अमर उजाला, कानपुर के संपादक हैं. उनका यह लिखा अमर उजाला से साभार लेकर यहां प्रकाशित किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sughar singh

    January 8, 2011 at 3:29 pm

    mera comment kyo hataya gaga hai dinesh juyaal atul maaheshwri ka hatyara hai is baat ko mera comment hatane bala jhuthlaa nahi sakta
    sughar singh saifai
    09412408677
    09997902006
    09457262323
    08923830001
    08923830003

  2. shiv kumar

    January 4, 2011 at 7:01 pm

    Ek sampuran insan ki maut kabi nahi hoti ( Shiv kumar–Sub-editor, Jag Bani jalandhar) 9988376991

  3. prakash chandra tripathi

    January 4, 2011 at 6:22 am

    sahi kah rahe hai sir.atul sir bahut hi nek insaan the.mai is samay hindustan me naukri jaroor kar raha hoon lekin amaeujala me apne biotae 4 saal k kareer ko jab mai yaad karta hooon to mughe lagta hai ki aisa malik milna bahut hi mushkil ho jo har empliyee ko pariwar ka sadasya manta ho.bhawan unki atma ko shanti pradan kare.

  4. sughar singh

    February 10, 2011 at 1:04 pm

    written by sughar singh, January 05, 2011
    written by sughar singh, January 04, 2011
    durbal ko na sataiye jaaki moti haay.mui khaal ki swaans te khaal bhasm ho jaaye
    ye kahawat atul maheswri par puri tarah fit bethti hai.ye bhi sahi hai ki chori ladka karta hai aur saja baap ko milti hai.atul maheshwari ne pure amar ujala ko hadpa devta jaise insaan ashok agrwaal ko bhi dhokha diya.ashok agrawaal ke sabhi karibiyo ko baahar ka raasta dikha diya.aaj unke ghar khusi ka maahol hoga .dinesh juyaal aur raajul maheshwri bhi is paap me barabar ke bhagidar hai .unko bhi amar ujala se nikaale gaye karmchariyon ki baddua jyaada samay tak jine nahi degi.
    rajul maheshwari aur dinesh juaal atul maaheswri ke kaatil hai .garibo ki haay atul maheswri ko le dubi
    sughar singh saifai etawah.09412408677.09457262323.9997902006.08923830001.08923830003.9027639292

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...