पत्रिका, ग्वालियर में समाचार संपादक रहे धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने पत्रिका से अपना नाता तोड़ लिया है. सात महीने की पत्रिका की नौकरी उन्हें रास नहीं आई. पत्रिका ने धर्मेंद्र का तबादला चेन्नई के लिए कर दिया था. जिसके बाद से वे काफी परेशान हो गए थे. धर्मेंद्र भास्कर में विशेष संवाददाता के रूप में अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़कर आए थे. उन्होंने फिर से भास्कर का दामन थाम लिया है. वे बिजनेस भास्कर, भोपाल से जुड़ गए हैं. उन्हें फिर विशेष संवाददाता बनाया गया है.
हिंदुस्तान, लखनऊ के वरिष्ठ संवाददाता आलोक पराड़कर का तबादला बनारस कर दिया गया है. आलोक ने अपना तबादला रुकवाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. खबर है कि वो संस्थान से इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि वह लखनऊ में ही जागरण के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं परन्तु बात बन नहीं पा रही है.











