Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नाराज दविंदर ने जागरण, लुधियाना से इस्‍तीफा दिया

दस साल की सेवा के बाद दैनिक जागरण, लुधियाना से दविंदर डीके ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां सीनियर रिपोर्टर थे. दविंदर ने जागरण से इस्‍तीफा यहां के खराब माहौल और शिकायतों की सुनवाई ना होने के चलते दिया है. वे कहीं और ज्‍वाइन करने के बजाय फ्रीलांसिंग करेंगे.

दस साल की सेवा के बाद दैनिक जागरण, लुधियाना से दविंदर डीके ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां सीनियर रिपोर्टर थे. दविंदर ने जागरण से इस्‍तीफा यहां के खराब माहौल और शिकायतों की सुनवाई ना होने के चलते दिया है. वे कहीं और ज्‍वाइन करने के बजाय फ्रीलांसिंग करेंगे.

दविंदर जागरण के ब्‍यूरोचीफ और प्रबंधन के रवैये से आहत होकर अपना इस्‍तीफा दिया है. बताया जा रहा है कि उन्‍होंने लुधियाना कार्यालय में चल रही गड़बडि़यों को उजागर करने की कोशिश की थी. इसके लिए उन्‍होंने संपादक संजय गुप्‍ता को भी मेल किया. मगर उनके मेल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. बल्कि उन्‍हें और ज्‍यादा परेशान किया जाने लगा. जिसके बाद उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा देना ही बेहतर समझा. दविंदर दैनिक जागरण, लुधियाना के लांचिंग टीम के सदस्‍य रहे हैं. उन्‍होंने अपना करियर भी जागरण से ही शुरू किया था.

दविंदर ने बताया कि प्रदीप ठाकुर के समय में भी मैंने गड़बडि़यों को उठाया था. तब संपादक संजय गुप्‍ता ने मीटिंग में कहा था कि जिसको जो दिक्‍कत हो मुझे लिखकर दे दे. इसके बाद उन्‍होंने हमलोगों की लिखित शिकायत को उसी को हल करने के लिए पकड़ा दिया, जिसके खिलाफ शिकायत थी. उन्‍होंने बताया कि इसके बाद हमलोगों को परेशान किया जाने लगा. इससे आहत होकर चीफ रिपोर्टर नितिन धीमान ने जागरण को अलविदा कह दिया और पंजाब केसरी से जुड़ गए. ब्‍यूरोचीफ मनोज त्रिपाठी के आने के बाद भी स्थितियां नहीं सुधरी. बद से बदतर होती चली गईं. मुझे लगातार परेशान किया जाता रहा. कार्यालय के हालात के बारे में मैंने संपादक संजय गुप्‍ता को मेल किया. पर इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद मैंने अपना इस्‍तीफा दे दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Charanjeet Jassi

    January 3, 2011 at 8:14 am

    kya senior patarkaro ke sath assa hi hota rahega, patarkar hi kyu akhbar ke har staff member ke sath esa hi hota hai or unki sunvai kahi bhi nahi hoti or unhe khud hi har man kar vaha se jana hi padta hai……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...