Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

नौ साहित्‍यकारों को अम्बिका प्रसाद स्‍मृति साहित्‍य सम्‍मान

शीर्ष ऐतिहासिक उपन्यासकार, कवि, चित्रकार एवं साठ महत्वपूर्ण ग्रंथों के सर्जक स्व. अम्बिका प्रसाद दिव्य की स्मृति में साहित्य सदन, भोपाल द्वारा दिये जा रहे दिव्य पुरस्कारों की घोषणा 28 मार्च 2011 को साहित्य सदन, भोपाल में आयोजित एक सादे समारोह में दिव्य पुरस्कारों के संयोजक एवं चर्चित साहित्यिक पत्रिका ‘दिव्यालोक’ के संपादक श्री जगदीश किंजल्क ने की।

शीर्ष ऐतिहासिक उपन्यासकार, कवि, चित्रकार एवं साठ महत्वपूर्ण ग्रंथों के सर्जक स्व. अम्बिका प्रसाद दिव्य की स्मृति में साहित्य सदन, भोपाल द्वारा दिये जा रहे दिव्य पुरस्कारों की घोषणा 28 मार्च 2011 को साहित्य सदन, भोपाल में आयोजित एक सादे समारोह में दिव्य पुरस्कारों के संयोजक एवं चर्चित साहित्यिक पत्रिका ‘दिव्यालोक’ के संपादक श्री जगदीश किंजल्क ने की।

इन्‍होंने बताया कि उपन्यास विधा का, पांच हजार रूपये राशि का दिव्य पुरस्कार दिल्ली के अखिलेश द्विवेदी को उनके उपन्यास ‘अनधिकृत’ को दिया जायेगा। इक्कीस सौ रूपये राशि के दो पुरस्कार क्रमशः खरगोन के कहानीकार भालचंद्र जोशी (कृति-चरसा) और दिल्ली के शायर श्री आलोक श्रीवास्तव (कृति-आमीन) को दिये जायेंगे।

श्री किंजल्क ने बताया कि दिव्य रजत अलंकरण प्राप्त रचनाकार हैं- श्री राधेलाल बिजघावने, भोपाल (उपन्यास-छोटी छोटी छतों वाले मकान), डॉ. सतीश दुबे, इंदौर (कहानी संग्रह-धुंध के विरूद्ध), महेश अग्रवाल, भोपाल (गजल संग्रह-जो कहूंगा, सच कहूंगा), डॉ. श्रीमती सीजे प्रसन्नकुमारी, तिरूवनन्तपुरम (निबंध संग्रह-भाषा, साहित्य और संस्कृति चिंतन के कण), डॉ. रवि शर्मा, दिल्ली,(नाटक- विरासत), अश्वनी कुमार पाठक, सीहोरा (बाल साहित्य-तुम धरती के राज दुलारे), डॉ. पशुपतिनाथ उपाध्याय, अलीगढ़ (समालोचना-हिंदी नाटक एवं रंगमंच), चंद्र मोहन दिनेश, शाहजहॉंपुर (व्यंग्य संग्रह-बयान एक दिन के बादशाह का) एवं आनन्द सिन्हा, भोपाल (‘साक्षात्कार’ पत्रिका के श्रेष्ठ संपादन हेतु)।

चौदहवें दिव्य पुरस्कारों के विद्वान निर्णायक हैं सर्वश्री मोती सिंह (अध्यक्ष, निर्णायक समिति), डॉ. श्रीप्रसाद, नर्मदा प्रसाद उपाध्याय,  हरि जोशी, राजेन्द्र नागदेव, प्रभुदयाल मिश्र, डॉ. राधावल्लभ शर्मा, माताचरण मिश्र, प्रियदर्शी खैरा, मयंक श्रीवास्तव, प्रो. आनन्द वर्धन, डॉ. चंदर सोनानेए डॉ. रमेश चन्द्र खरे,  कैलाश नारायण शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी विभा एवं जगदीश किंजल्क ने किया है। दिव्य पुरस्कारों हेतु देश के कोने-कोने से कुल 165 ग्रंथ प्राप्त हुये थे, जिनमें उपन्यास-15, कहानी संग्रह-21, काव्य-69, निबंध संग्रह-14, नाटक-4, व्यंग्य संग्रह-8, बाल साहित्य-20, समालोचना-7, पत्रिकायें-5, अन्य-2 ये चर्चित दिव्य पुरस्कार भोपाल में आयोजित एक समारोह में प्रदान किये जायेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...