आईसीसी ने क्रिकेट विश्कप के फाइनल मैच के कवरेज के लिए न्यूज चैनलों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है. इसी के साथ वर्ल्ड कप फाइनल की कवरेज को लेकर आईसीसी और देश के न्यूज चैनलों के बीच पैदा हुई तनातनी अब खत्म हो गई है. मीडिया की ओर से बनाए गए दबाव के आगे आखिरकार आईसीसी को झुकना पड़ा.
शुक्रवार सुबह आईसीसी ने मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले की कवरेज पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद समाचार चैनलों ने इस मसले पर बेहद कड़ा रुख अपना लिया. इसके बाद इस मुद्दे पर चारों ओर से दबाव बढ़ने लगा. समाचार चैनलों ने साफ कर दिया कि मामला आईसीसी के अधिकार क्षेत्र तक सीमित नहीं है. जिसके बाद इस विवाद का समाधान तलाशने में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी आगे आना पड़ा.
उल्लेखनीय है कि इस प्रतिबंध के बाद टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने पहुंचे न्यूज चैनलों के पत्रकारों को बाहर निकाल दिया था. इससे पहले भी आईसीसी ने भारत-पाक के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी न्यूज चैनलों पर रोक लगा दी थी.












pushpendra mishra
April 2, 2011 at 5:45 am
media to madhyam hai khabro ko logo tak pahuchane ka yadi use hi khabar nahi milegi to logo tak suchnae kaise pahuchegi.